नई दिल्ली: सिर पर बोतल और पिस्तौल तानकर खड़ा गैंगस्टर का ये वीडियो सामने आया है यूपी के अंबेडकरनगर से जहां एक गैंगस्टर ने रंगदारी न मिलने पर अपने घर में कारोबारी का टॉर्चर किया।
व्यापारी को थप्पड़ जड़ते हुए उस पर कोड़े भी बरसाए और फिर व्यापारी के सिर पर बोतल रखकर बोतल पर निशाना लगाते हुए पिस्तौल से गोलीयां भी बरसाई ।
अचंभव वाली बात तो ये है कि इस तरह बेखौफ कारनामे करने वाला ये गैंगस्टर आखिर है कौन जिसके आगे एक कारोबारी रहम की भीख मांगता है लेकिन वो उस पर कोड़े और थप्पड़ जड़ता रहता है।
दरअसल खान मुबारक के कदमों पर गिड़गिड़ाने वाले व्यापारी का नाम बाजू ख़ान है। और ये भी उत्तर प्रदेश के उसी अंबेडकरनगर में रहता है जहां मुबारक ख़ान के जुर्म की दुनिया है। मुबारक ख़ान अंबेडकरनगर के व्यापारियों से फिरौती वसूलता है।
जिससे शहर के कारोबारी परेशान हैं,बताते हैं कि इस शादी समारोह में बाजू ख़ान ने फिरौती को लेकर मुबारक ख़ान पर कमेंट कर दिया ये बात डॉन तक पहुंची और उसने बाजू ख़ान को अपने घर बुला कर उसके साथ ज्यादाती की इसके बाद जो कुछ हुआ, वो ये वीडियो साफ़ बता रहा है
आगली स्लाइड में देखें डॉन ने किस तरह से डायलॉग बोलकर व्यापारी के सिर पर रखे बोतल पर निशाना लगाया।