1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: यूपी में एक गैंगस्टर ने व्यापारी के सर पर बोतल रख पिस्टल से लगाया निशाना

VIDEO: यूपी में एक गैंगस्टर ने व्यापारी के सर पर बोतल रख पिस्टल से लगाया निशाना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 15, 2015 08:59 pm IST,  Updated : Jul 15, 2015 09:18 pm IST

नई दिल्ली: सिर पर बोतल और पिस्तौल तानकर खड़ा गैंगस्टर का ये वीडियो सामने आया है यूपी के अंबेडकरनगर से जहां एक गैंगस्टर ने रंगदारी न मिलने पर अपने घर में कारोबारी का टॉर्चर किया।

बेशक पुलिस के पास इस वीडियो और बाजू ख़ान की मौत के बाबत कोई शिकायत नहीं आई है लेकिन सवाल उठता है कि आख़िर उत्तर प्रदेश का ये अपराधी ख़ान मुबारक कौन है और जुर्म की दुनिया में इसकी हस्ती क्या है ख़ान मुबारक मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन ज़फ़र ख़ान का छोटा भाई है मुंबई में ज़फ़र ख़ान पर कई मुकदमे हैं भाई के नक्शे कदम पर चलते हुए ख़ान मुबारक ने भी अंबेडकरनगर और आस-पास के इलाक़े में जुर्म का साम्राज्य खड़ा कर लिया पहली बार ख़ान मुबारक का नाम इलाहाबाद में २००७ के अबू ओसामा शूटआउट केस में आया इस वारदात के बाद ख़ान मुबारक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज की तारीख़ में उस पर हत्या, फिरौती, लूटपाट और गैंगस्टर के कई मुकदमे हैं ज़मीन के कब्ज़े से शुरु हुआ ख़ान मुबारक के जुर्म का सफ़र अब फिरौती वसूलने तक पहुंच गया है जिससे अंबेडकर नगर के व्यापारियों में ख़ौफ़ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत