1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पासबुक के आखिरी पन्ने पर छपेगा गीता का सार? जानिए क्या है सच्चाई

पासबुक के आखिरी पन्ने पर छपेगा गीता का सार? जानिए क्या है सच्चाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 23, 2020 02:58 pm IST,  Updated : Dec 23, 2020 02:59 pm IST

आजकल सोशल मीडिया पर एक मैसेज धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें यह कहा जा रहा है कि RBI ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि पासबुक के आखिरी पन्ने पर गीता-सार प्रिंट कराया जाएं।

पासबुक के आखिरी पन्ने...- India TV Hindi
पासबुक के आखिरी पन्ने पर छपेगा गीता का सार? जानिए क्या है सच्चाई Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: आजकल सोशल मीडिया पर एक मैसेज धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें यह कहा जा रहा है कि RBI ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि पासबुक के आखिरी पन्ने पर गीता-सार प्रिंट कराया जाएं। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि आर.बी.आई ने सभी बैंकों को पासबुक के आखिरी पन्ने पर गीता का सार प्रिंट कराने का निर्देश दिया है।

खबर में बताया गया है कि पासबुक पर गीता सार में "तुम क्या ले के आये थे, क्या ले के जाओगे" "क्यों रोते हो, तुम्हारा क्या था जो खो गया" "जो लिया यहीं से लिया, जो दिया यहीं दिया" "जो आज तुम्हारा है, कल किसी और का था। परसों किसी और का हो जाएगा" प्रिंट करवाने का निर्देश है।

क्या है सच्चाई

सरकार ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी और निराधार करार किया है। सरकारी Twitter हैंडल PIBFactCheck ने इस दावे को फर्जी बताया। PIBFactCheck ने ट्वीट कर कहा, "दावा : एक खबर में दावा किया जा रहा है कि आर.बी.आई ने सभी बैंकों को पासबुक के आखिरी पन्ने पर गीता का सार प्रिंट कराने का निर्देश दिया है। #PIBFactCheck : यह दावा फ़र्ज़ी है। आरबीआई ने बैंकों के लिए यह निर्देश जारी नहीं किया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत