1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गिरिराज ने बिहार महागठबंधन के 'डीएनए टेस्ट' पर कसा तंज

गिरिराज ने बिहार महागठबंधन के 'डीएनए टेस्ट' पर कसा तंज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 31, 2015 12:15 pm IST,  Updated : Aug 31, 2015 03:04 pm IST

नई दिल्ली: अपने तेज तर्रार बयानों के लिए जाने जाने वाले भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बिहार के महागठबंधन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने फोटो साझाकर और ट्वीट के जरिए इस महागठबंधन का पोस्टमॉर्टम

गिरिराज सिंह ने किया...- India TV Hindi
गिरिराज सिंह ने किया महागठबंधन पर बड़ा हमला

नई दिल्ली: अपने तेज तर्रार बयानों के लिए जाने जाने वाले भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बिहार के महागठबंधन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने फोटो साझाकर और ट्वीट के जरिए इस महागठबंधन का पोस्टमॉर्टम कर दिया। सिंह ने कहा कि इस महागठबंधन का 'डीएनए टेस्ट' ऑन द स्पॉट हो गया। आपको बता दें कि केंद्र सरकार को घेरने और अपने वादों और इरादों को जताने के लिए पटना के गांधी मैदान में स्वाभिमान रैली आयोजित की गई थी। इस रैली के जरिए बारी बारी से सोनिया, लालू और नीतीश ने जमकर केंद्र को खरी-खोटी सुनाई। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस, आरजेडी और जदयू के महागठबंधन की स्वाभिमान रैली में उमड़ी कम भीड़ पर भाजपा की तरफ से तमाम व्यंग कसे जा रहे हैं। तस्वीरों को देख माना जा सकता है कि गांधी मैदान में उमड़ी कम भीड़ ने इस गठबंधन के दमखम को फीका कर दिया।

डीएनए सैंपल पर भी तर्ज-

पटना के गांधी मैदान में पूरे भाषण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब 22 बार डीएनए शब्द का जिक्र किया। रैली खत्म होने के बाद नीतीश के डीएनए सैंपल सड़क पर बिखरे पड़े थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत