1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोएडा की सिलिकॉन सिटी सोसाइटी में 15वीं मंजिल से गिर कर छात्रा की मौत

नोएडा की सिलिकॉन सिटी सोसाइटी में 15वीं मंजिल से गिर कर छात्रा की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2019 11:46 am IST,  Updated : Oct 23, 2019 11:46 am IST

शहर में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में रहने वाली 11वीं कक्षा की एक छात्रा मंगलवार की रात को सोसाइटी की 15वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गई।

Nodia Death - India TV Hindi
Nodia Death 

नोएडा। नोएडा में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में रहने वाली 11वीं कक्षा की एक छात्रा मंगलवार की रात को सोसाइटी की 15वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बुधवार को बताया कि सेक्टर 76 में आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में रहने वाले प्रशांत शर्मा की 16 वर्षीय बेटी रिया शर्मा 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। मंगलवार की रात करीब एक बजे वह इमारत की 15 वीं मंजिल से गिर गई। शर्मा के अनुसार, रिया को गंभीर हालत में उसके पिता ने नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना के समय घर पर मृतका की मां, दादी और छोटा भाई थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत