1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु: टेनिस सिखने आई लड़की से सिक्‍योरिटी गॉर्डों ने किया गैंगरेप

बेंगलुरु: टेनिस सिखने आई लड़की से सिक्‍योरिटी गॉर्डों ने किया गैंगरेप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 13, 2015 01:13 pm IST,  Updated : Nov 13, 2015 01:15 pm IST

नई दिल्ली: बेंगलुरु के एक टेनिस क्लब की मेंबरशिप लेने पहुंची महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई है। बेंगलुरु के कब्बन पार्क के अंदर बने टेनिस क्लब के दो सुरक्षाकर्मियों को पुलिस ने धारा

बेंगलुरु: टेनिस सिखने...- India TV Hindi
बेंगलुरु: टेनिस सिखने आई लड़की से गॉर्डों ने किया रेप

नई दिल्ली: बेंगलुरु के एक टेनिस क्लब की मेंबरशिप लेने पहुंची महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई है। बेंगलुरु के कब्बन पार्क के अंदर बने टेनिस क्लब के दो सुरक्षाकर्मियों को पुलिस ने धारा 376 डी के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के कुब्बन पार्क में खुले एक टेनिस क्लब की सदस्यता लेने के लिए बुधवार शाम टुमकुर जिले की यह लड़की यहां पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार, क्लब में देरी से पहुंचने पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे अगले दिन आने को कहा। इसके बाद वह पार्क में घूमने लगी। इस दौरान वह बाहर निकलने का रास्ता भूल गई। युवती ने पार्क में मौजूद दो सुरक्षा गार्डों से बाहर का रास्ता पूछा। ऐसे में गार्ड उसे सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।

पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) संदीप पाटिल ने बताया कि घटना तब प्रकाश में आई जब गश्त पर मौजूद एक सहायक सब इंस्पेक्टर ने देर रात करीब ढाई बजे सिद्दलीनगैयाह सर्किल के पास महिला को बैठा हुआ पाया और उससे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि महिला को तुरंत कब्बन पार्क पुलिस थाना ले जाया गया और उसका विस्तृत बयान लिया गया।

सुरक्षा गार्डों को हिरासत में लेकर विस्तृत जांच की जा रही है और पीड़िता तथा दोनों आरोपियों की चिकित्सकीय जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत