1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उप्र : एकतरफा प्यार में छात्रा ने छात्र पर तेजाब फेंका

उप्र : एकतरफा प्यार में छात्रा ने छात्र पर तेजाब फेंका

 Written By: IANS
 Published : May 30, 2015 10:23 pm IST,  Updated : May 30, 2015 10:23 pm IST

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव में एक तरफा प्यार में एक छात्रा ने छत पर सो रहे युवक पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से

उप्र : एकतरफा प्यार में...- India TV Hindi
उप्र : एकतरफा प्यार में छात्रा ने छात्र पर तेजाब फेंका

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव में एक तरफा प्यार में एक छात्रा ने छत पर सो रहे युवक पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने छात्रा को हिरासत में ले लिया है।

जाम गांव का रहने वाला राजकुमार पाल (22) मथुरा के डिग्री कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। उसकी अपने साथ पढ़ने वाली छात्रा शबाना से दोस्ती थी। शबाना उससे एकतरफा प्यार करती थी। उसकी दीवानगी को लेकर राजकुमार उसे कई बार समझा चुका था, लेकिन वह नहीं मानी।

समझदार राजकुमार ने उससे मिलना कम कर दिया। इससे खफा होकर शबाना ने शुक्रवार रात तेजाब की शीशी लेकर राजकुमार के घर गई। दीवानगी ऐसी कि वह चाहरदीवारी फांदकर छत पर जा पहुंची और वहां सो रहे राजकुमार पर तेजाब फेंक दिया।

तेजाब से छटपटाते हुए राजकुमार ने शोर मचाना शुरू किया। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को हुई, वे उसको लेकर रसड़ा सीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

इधर, राजकुमार की मां कांति देवी ने कोतवाली में शबाना के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बीए की छात्रा शबाना के खिलाफ धारा 326 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत