1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शादी में पहुंची दूल्हे की गर्लफ्रेंड, फिर शुरू हुआ ‘पिटाई कार्यक्रम’

शादी में पहुंची दूल्हे की गर्लफ्रेंड, फिर शुरू हुआ ‘पिटाई कार्यक्रम’

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 15, 2019 12:54 pm IST,  Updated : Jun 15, 2019 12:54 pm IST

उत्तराखंड के विकासनगर में गर्लफ्रेंड ने दूल्हे की शादी के मंडप में पहुंचकर पिटाई कर दी।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

देहरादून: उत्तराखंड के विकासनगर में गर्लफ्रेंड ने दूल्हे की शादी के मंडप में पहुंचकर पिटाई कर दी। युवक अपनी गर्लफ्रेंड के पड़ोस में ही रहने वाली एक लड़की से शादी करने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि युवक हरिद्वार के सिकरोड़ा भगवानपुर का रहने वाला है, जिसकी बारात विकासनगर आई थी। युवक की शादी की खबर जब उसकी गर्लफ्रेंड को हुई तो वह मंडप में ही पहुंच गई और युवक की पिटाई कर डाली।

एक अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पिटाई के बाद गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ संबंध बनाया है। युवती ने मारपीट और प्रताड़ना के आरोप भी लगाए। 

युवती के मुताबिक, दोनों की दोस्ती करीब 3 साल पहले हुई थी। युवती की बातें सुनने के बाद स्थानीय लोगों ने भी युवती का साथ दिया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत