1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गूगल डूडल भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस को समर्पित, दी देशवासियों को शुभकामनाएं

गूगल डूडल भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस को समर्पित, दी देशवासियों को शुभकामनाएं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2018 08:57 am IST,  Updated : Aug 15, 2018 12:38 pm IST

गूगल ने एक बयान में कहा है, ‘‘40 लाख वर्ग किलोमीटर के देश में ट्रक चालक अपने परिवार से कई महीनों तक दूर रहते हैं और अपना मन रमाए रखने के लिए आनंददायक लोक कला से घिरे रहते हैं।’’

गूगल डूडल भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस को समर्पित, दी देशवासियों को शुभकामनाएं- India TV Hindi
गूगल डूडल भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस को समर्पित, दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नयी दिल्ली: भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्च इंजन गूगल ने अपना डूडल राष्ट्रीय पर्व को समर्पित करते हुए इसमें देश की रंग बिरंगी झलक दिखाने का प्रयास किया है। गूगल डूडल में दो मोर, बंगाल टाइगर और एशियाई हाथी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस डूडल में राष्ट्रीय फूल कमल, पार्श्व में उगते हुआ सूरज और रंग बिरंगे फूलों को प्रदर्शित किया गया है। यह डूडल ट्रक कला से प्रेरित है।

गूगल ने एक बयान में कहा है, ‘‘40 लाख वर्ग किलोमीटर के देश में ट्रक चालक अपने परिवार से कई महीनों तक दूर रहते हैं और अपना मन रमाए रखने के लिए आनंददायक लोक कला से घिरे रहते हैं।’’

गूगल के डूडल पर क्लिक करने पर स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कई जानकारियां मिलती हैं। इसमें वीडियो, खबर, और पोर्टल नजर आते हैं जिसमें स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी हुई सूचनाएं हैं। पूर्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गूगल ने अपने डूडल में लाल किला, भारतीय तिरंगे के विभिन्न संस्करणों, महात्मा गांधी के डांडी मार्च और भारतीय डाक टिकटों के चित्रों को स्थान दिया था।

देशभर में अलग-अलग राज्यों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लालकिले से करोड़ों देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। भारत मां के वीर सपूतों के बलिदान के बाद देशवासियों को ये स्वतंत्रता मिल पाई है। आज के दिन उन वीर सपूतों को भी सभी देशवासियों द्वारा याद किया जाता है। इससे पहले यानि 14 अगस्त की शाम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देश की जनता को संबोधित किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत