1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गूगल ने स्वतंत्रता दिवस पर समर्पित किया गांधी जी के दांडी मार्च से जुड़ा डूडल

गूगल ने स्वतंत्रता दिवस पर समर्पित किया गांधी जी के दांडी मार्च से जुड़ा डूडल

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 15, 2015 10:10 am IST,  Updated : Aug 15, 2015 12:20 pm IST

नयी दिल्ली: सर्च इंजन वेबसाइट गूगल ने भारत के 69वें स्वतंत्रता दिवस पर एक विशेष डूडल समर्पित किया है। आज मनाये जा रहे भारत के इस राष्ट्रीय पर्व पर गूगल ने गांधी जी के दांडी

गूगल ने ऐसे मनाया भारत...- India TV Hindi
गूगल ने ऐसे मनाया भारत की आजादी का जश्न!

नयी दिल्ली: सर्च इंजन वेबसाइट गूगल ने भारत के 69वें स्वतंत्रता दिवस पर एक विशेष डूडल समर्पित किया है। आज मनाये जा रहे भारत के इस राष्ट्रीय पर्व पर गूगल ने गांधी जी के दांडी मार्च से जुड़ा डूडल अपने होम पेज पर लगाया है।

कंपनी को हर मौके को खास अंदाज में मनाने के लिए नये तरह के डूडल बनाने के लिए जाना जाता है और इस बार स्वतंत्रता दिवस के दिन इस वेबसाइट को खोलने पर सबसे आगे महात्मा गांधी और उनके पीछे पांच अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को दिखाया गया है।

डूडल पर माउस रखते ही एक संदेश मिलता है भारत के 69 वें स्वतंत्रता दिवस पर दांडी मार्च को याद करते हुए।

बापू द्वारा शुरू किये गये दांडी मार्च को नमक सत्याग्रह के नाम से भी जाना जाता है। वास्तविक दांडी मार्च की शुरआत 12 मार्च, 1930 को हुई थी।

महात्मा गांधी ने इसके तहत अहमदाबाद के निकट साबरमती आश्रम से गुजरात के एक छोटे शहर के निकट के एक तटीय गांव दांडी की यात्रा की और नमक बनाकर ब्रिटिश कानून को तोड़ा था।

इसके बाद से ही देश भर में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन तेज हो गये और सही मायनों में देश की आजादी की नींव रखी गयी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत