नई दिल्ली: सर्च इंजन गूगल ने दुनिया भर में मश्हूर भारतीय कार्टूनिस्ट आर.के. लक्ष्मण को उनके 94वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी है। व्यंग चित्रकार के रूप में मश्हूर रासीपुरम कृष्णस्वामी लक्ष्मण का जन्म 24 अक्टूबर, 1921 में हुआ था। लक्ष्मण 'द कॉमन मैन' कार्टून के जरिये लोगों के दिलों के राजा बने। द टाइम्स ऑफ़ इंडिया के लिए उनके प्रतिदिन लिखी जानी वाली कार्टून शृंखला "यू सैड इट" के लिए जाना जाता है जो साल 1951 में शुरू हुई थी।
लक्ष्मण पाइड पाइपर ऑफ़ डेल्ही (दिल्ली का चितकबरा मुरलीवाला) से प्रसिद्ध हुये।
लक्ष्मण ने अपना काम स्थानीय समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में अंशकालिक कार्टूनिस्ट के रूप में अपना कैरियर शुरू किया था। जबकि कॉलेज छात्र के रूप में उन्होंने अपने बड़े भाई आर॰के॰ नारायण की कहानियों को द हिन्दू में चित्रित किया।
उन्हें प्रसिद्धि मिलने से पहले ही द स्ट्रैंड, पंच, बायस्टैंडर, वाइड वर्ल्ड और टिट-बिट्स जैसी पत्रिकाओं में कारिटूनिस्ट का कार्य कर चुके थे। जल्दी ही उन्होंने अपने उपर, फूलों पर, अपने घर की दिवारों पर और स्कूलों में अपने अध्यापकों का विरूप-चित्रण शुरू कर दिया; उनकी पीपल का पता चित्रित करने की एक अध्यापक ने प्रशंसा की और उन्हें एक कलाकार नजर आने लगा। इसके अलावा उनपर एक शुरुआती प्रभाव विश्व-प्रसिद्ध ब्रिटिश कार्टूनकार डेविड लो का पड़ा।