1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: शहीदों के सम्मान में हुआ कार्यक्रम, नहीं पहुंचे राज्यपाल सत्यपाल मलिक

जम्मू-कश्मीर: शहीदों के सम्मान में हुआ कार्यक्रम, नहीं पहुंचे राज्यपाल सत्यपाल मलिक

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2019 02:49 pm IST,  Updated : Jul 13, 2019 02:51 pm IST

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक शनिवार को शहीदों की याद में आयोजित आधिकारिक कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके लेकिन उनकी ओर से उनके सलाहकार ने इन शहीदों की कब्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित की।

Governor Satya Pal Malik skips official function at martyrs' graveyard in Srinagar- India TV Hindi
Governor Satya Pal Malik skips official function at martyrs' graveyard in Srinagar (File Photo) Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक शनिवार को शहीदों की याद में आयोजित आधिकारिक कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके लेकिन उनकी ओर से उनके सलाहकार ने इन शहीदों की कब्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित की। यह कार्यक्रम सन 1931 में आज के दिन डोगरा राजा महाराजा हरि सिंह की सेना की गोलीबारी में हुए शहीदों की स्मृति में आयोजित किया गया था। 

राज्यपाल मलिक ने अपने संदेश में कहा कि जम्मू कश्मीर को अपने बहुलवादी संस्कृति और समरसता के लिए जाना जाता है। उन्होंने राज्य में शांति और समृद्धि के लिए एकता और बंधुत्व पर बल दिया। राज्यपाल मलिक के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई ने इन 22 शहीदों की कब्रों पर फूल चढ़ाये। ये शहीद महाराजा हरि सिंह के निरकुंश शासन का विरोध कर रहे थे। 

इस अवसर पर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी के वरिष्ठ नेता एआर वेरी और कांग्रेस के नेता पीरजादा सईद भी मौजूद थे। राज्य के पृथकतावादियों ने इस दिन की याद में बंद का आह्वान किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत