1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. घर में सोना रखने की लिमिट तय कर सकती है सरकार: सूत्र

घर में सोना रखने की लिमिट तय कर सकती है सरकार: सूत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2016 04:56 pm IST,  Updated : Nov 25, 2016 04:56 pm IST

केंद्र सरकार अब घर में सोना रखने की सीमा भी तय कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक सरकार जल्द ही संबंध में ऐलान कर सकती है।

Gold- India TV Hindi
Gold

नई दिल्ली: कलेधन के खिलाफ कार्रवाई में जुटी केंद्र सरकार अब घर में सोना रखने की सीमा भी तय कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक सरकार जल्द ही संबंध में ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही सरकार सोना खरीदने की लिमिट तय कर सकती है। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

कालेधन के खिलाड़ी बड़े पैमाने पर सोना में निवेश करते हैं। बड़े नोटों पर बैन के बाद कालेधन के खिलाड़ियों ने जमकर सोने की खरीददारी की। इसके बाद से सरकार की नजर उन लोगों पर है जिन लोगों ने सोने की खरीद में बड़ी रकम लगाई है। 

सूत्रों के मुताबिक अब सरकार घरों में सोना रखने की लिमिट तय करके ब्लैकमनी के खिलाफ चल रहे इस अभियान को नए पड़ाव पर ले जाने की कोशिश करेगी। इसके साथ ही इनकम टैक्स विभाग उन खातों की भी छानबीन करेगा जिनमे नोटबंदी के बाद मोटी रकम जमा कराई गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत