1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. साल 2016 में सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे बंपर छुट्टियों के अवसर

साल 2016 में सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे बंपर छुट्टियों के अवसर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 28, 2015 11:10 pm IST,  Updated : Dec 31, 2015 11:48 pm IST

नई दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की साल 2016 में बल्ले-बल्ले है। उन्हें सप्ताह के अंत में खूब छुट्टियां मिलेंगी। कई छुट्टियां लगातार पड़ने से एक साथ छुट्टियों का मजा ले सकेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने सरकारी

holiday- India TV Hindi
holiday

नई दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की साल 2016 में बल्ले-बल्ले है। उन्हें सप्ताह के अंत में खूब छुट्टियां मिलेंगी। कई छुट्टियां लगातार पड़ने से एक साथ छुट्टियों का मजा ले सकेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सरकारी छुट्टियों का कैलेण्डर जारी कर दिया है। सरकारी कर्मचारियों को नए साल में केवल 185 दिन ही काम करना होगा। उन्हें 180 छुट्टियां मिलेंगी। हालांकि उन्हें कुछ मायूसी भी रहेगी, क्योंकि गांधी जयंती, दीपावली, क्रिसमस और वाल्मीकि जयंती रविवार को हैं। इस कारण कर्मचारियों को 4 छुट्टियों का नुकसान हुआ है।

कितनी मिलेंगी छुट्टियां ?

जनवरी- छुट्टियों का आगाज जनवरी के चौथे हफ्ते से होगा। जनवरी में 23 को शनिवार है, 24 को रविवार और 26 को गणतंत्र दिवस है। अगर 25 जनवरी की छुट्टी लें, तो आप चार दिन छुट्टियों का मजा ले सकते हैं।

फरवरी- 12 फरवरी को सर छोटू राम जयंती एवं बसंत पंचमी शुक्रवार को है। 22 फरवरी को गुरु रविदास जयंती की छुट्टी भी सोमवार को पड़ेगी।

मार्च- मार्च में बंपर छुट्टी है। 4 मार्च को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती शुक्रवार तो 7 मार्च को महाशिवरात्रि सोमवार को पड़ेगी। 23 मार्च को भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव शहीदी दिवस बुधवार को है। गुरुवार 24 को होली और 25 को गुडफ्राइडे है। ऐसे में अगर आप शनिवार का जुगाड़ कर लें तो रविवार को मिलाकर पांच दिन आपके होंगे।

अप्रैल- 13 अप्रैल बुधवार को बैसाखी, 14 अप्रैल गुरुवार को डॉ अम्बेडकर जयंती है तो 15 अप्रैल शुक्रवार को रामनवमी की छुट्टी है यानी छुट्टी का पंच बन रहा है। 20 अप्रैल बुधवार को महावीर जयंती की छुट्टी होगी।

मई- इस महीने शनिवार 21 को बुद्ध पूर्णिमा है। इसके दूसरे दिन रविवार भी है जिससे दो दिन की छुट्टियां मिलेंगी।

जून- 7 जून मंगलवार को महाराणा प्रताप जयंती और 20 जून सोमवार को संत कबीर जयंती की छुट्टी है।

जुलाई- 6 जुलाई बुधवार को ईद-उल-फितर की छुट्टी है।

अगस्त- अगस्त में सोमवार 15 को स्वतंत्रता दिवस है। इससे रविवार को मिलाकर दो दिन की छुट्टी मिलेगी। इसके बाद गुरुवार 25 को कृष्ण जन्माष्टमी है। अगर शुक्रवार और शनिवार की छुट्टी ली जाए तो फिर रविवार तक चार दिन मिल जाएंगे।

सितंबर- इस महीने सोमवार 5 को गणेश चतुर्थी है ऐसे में शनिवार और रविवार की छुट्टी लेने पर तीन दिन का ब्रेक मिल सकता है। फिर सोमवार 12 को बकरीद है। जिसमें शनिवार-रविवार का उक्त फॉर्मूला चल सकता है।

अक्टूबर- 11 अक्टूबर मंगलवार को दशहरे, 12 अक्टूबर बुधवार को मुहर्रम की छुट्टी है। यहां भी सोमवार एडजस्ट करके पांच छुट्टी का पैकेज है। वहीं, दिवाली 30 अक्टूबर को है जिससे थोड़ा नुकसान है।

नवंबर- 14 नवंबर सोमवार को गुरु नानक देव जयंती की छुट्टी है। अगर शनिवार का जुगाड़ कर लिया जाए तो तीन दिन फिर मिल जाएंगे।

दिसंबर- मंगलवार 13 को ईद ए मिलाद है। इसलिए सोमवार की छुट्टी मिल जाए तो फिर तीन दिन आपके हैं। इसके बाद 26 दिसंबर सोमवार को शहीद उधम सिंह जयंती की छुट्टी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत