जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आतंकियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है। आतंकियों ने राजधानी श्रीनगर स्थित कश्मीर यूनिवर्सिटी के पास ग्रेनेड फेका है। आतंकियों के इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है।
Related Stories
श्रीनगर के हजरतबल इलाके में स्थित कश्मीर विश्वविद्यालय के निकट मंगलवार को संदिग्ध आतंकियों ने एक ग्रेनेड फेंका। इस हमले में कई लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रेनेड आज दोपहर विश्वविद्यालय के सर सैयद द्वार के निकट फेंका गया था। इस घटना के बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है।