1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात के भचाऊ-कांडला हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत

गुजरात के भचाऊ-कांडला हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2018 11:28 pm IST,  Updated : Dec 31, 2018 07:17 am IST

गुजरात के भचाऊ-कांडला हाईवे पर रविवार को दो ट्रकों और कार के बीच हुए सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई।

Gujarat: 10 people die as car gets crushed between 2 trucks- India TV Hindi
Gujarat: 10 people die as car gets crushed between 2 trucks Image Source : ANI

कच्छ (गुजरात): गुजरात के कच्छ जिले में भचाऊ के पास रविवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 सदस्यों की मौत हो गई। ये परिवार एक SUV में सवार था और उनकी गाड़ी दो ट्रकों के बीच आ गई थी। हादसे के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शोक जताया और जिला प्रशासन को पीड़ितों को जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 

पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम में भचाऊ राजमार्ग पर ये हादसा हुआ। नमक से भरा ट्रेलर ट्रक डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया और फिर सड़क के दूसरी ओर चला गया, जहां वो SUV से टकरा गया। SUV में 11 लोग सवार थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसी वक्त पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने भी SUV को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी में सवार 10 यात्रियों की मौत हो गई। ये सभी अपने गृहनगर भुज जा रहे थे तभी रास्ते में भचाऊ में ये हादसा हो गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत