1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात एटीएस ने किया ISIS के दो संदिग्धों को गिरफ्तार

गुजरात एटीएस ने किया ISIS के दो संदिग्धों को गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 26, 2017 01:13 pm IST,  Updated : Feb 26, 2017 01:13 pm IST

नई दिल्ली: गुजरात एटीएस ने राजकोट और भावनगर से आईएसआईएस के दो कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया। दोनो ही आतंकियों को अलग-अलग जगह से पकड़ा गया। पहले संदिग्ध को भावनगर से तो वहीं दूसरे को

isis- India TV Hindi
isis

नई दिल्ली: गुजरात एटीएस ने राजकोट और भावनगर से आईएसआईएस के दो कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया। दोनो ही आतंकियों को अलग-अलग जगह से पकड़ा गया। पहले संदिग्ध को भावनगर से तो वहीं दूसरे को राजकोट से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किये गए दोनों संदिग्ध सगे भाई हैं और दोनों कंप्यूटर एक्सपर्ट हैं। 

दोनों संदिग्ध आतंकियों के पास से गन पाउडर के साथ तमाम विस्फोटक बनाने वाले कागजात भी एटीएस के हाथ लगे हैं। गिरफ्तार किये आतंकी में बड़े भाई का नाम वसीम है जिसकी उम्र 30 साल है जबकि छोटे भाई का नाम नईम है जिसकी उम्र 26 साल है। वसीम ने एमसीए और नईम ने बीसीए की पढाई की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत