1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रसिद्ध पदमनाभस्वामी मंदिर के पास लगी आग, गोदाम हुआ खाक

प्रसिद्ध पदमनाभस्वामी मंदिर के पास लगी आग, गोदाम हुआ खाक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 26, 2017 11:55 am IST,  Updated : Feb 26, 2017 11:55 am IST

तिरूवनंतपुरम: प्रसिद्ध पदमनाभस्वामी मंदिर के पास डाकघर के एक गोदाम में आज आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रसिद्ध मंदिर के निकट होने के कारण शहर के भीड़-भाड़ वाले इस

pdmnabswami famous temple fire - India TV Hindi
pdmnabswami famous temple fire

तिरूवनंतपुरम: प्रसिद्ध पदमनाभस्वामी मंदिर के पास डाकघर के एक गोदाम में आज आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रसिद्ध मंदिर के निकट होने के कारण शहर के भीड़-भाड़ वाले इस इलाके में भारी सुरक्षा रहती है।

दमकल विभाग के सूत्रों ने कहा कि गोदाम में डाक विभाग द्वारा इस्तेमाल किए गए पुराने थैले रखे थे। गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गया जबकि पास के अन्य गोदामों को आग के कारण भारी नुकसान पहुंचा।

दमकल विभाग के सूत्रों के अनुसार, हालांकि समय पर आग पर काबू पाने की कोशिश के चलते एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यह दुर्घटना विकराल रूप ले सकती थी क्योंकि पास में ही पेट्रोल स्टेशन है। ऐसा बताया जाता है आग इलाके में कचरा जलाने के कारण लगी। आग का पता देर रात साढ़े तीन बजे चला था। तभी स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल कर्मी तत्काल ही घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने तीन घंटे के बीच आग पर काबू पा लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत