1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात: पचायंत चुनावों से पहले कांग्रेस ने अपने पार्षदों को भेजा राज्य से बाहर

गुजरात: पचायंत चुनावों से पहले कांग्रेस ने अपने पार्षदों को भेजा राज्य से बाहर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 18, 2018 11:15 pm IST,  Updated : Jun 19, 2018 12:05 am IST

जिला और तालुका पंचायत प्रमुखों के चुनावों के पहले गुजरात कांग्रेस ने अपने पार्षदों को राज्य के बाहर भेज दिया है।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

अहमदाबाद: जिला और तालुका पंचायत प्रमुखों के चुनावों के पहले गुजरात कांग्रेस ने अपने पार्षदों को राज्य के बाहर भेज दिया है। उन्हें सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा रिझाने का प्रयास करने की आशंका है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष जोशी ने कहा कि जिला पंचायतों के निर्वाचित सदस्यों को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव होने तक बाहर भेज दिया गया है। 

उन्होंने कहा , ‘‘ कांग्रेस शासित जिला पंचायतों में कांग्रेस पार्षदों को भाजपा द्वारा रिझाने से बचने के लिए हमने उन्हें राज्य से बाहर भेज दिया है। भाजपा द्वारा धन के माध्यम से सत्ता हासिल करने का प्रयास टालने के लिए यह आवश्यक था। ’’ गुजरात में स्थानीय निकाय के चुनाव भले ही पांच वर्षों में होते हैं लेकिन नये प्रमुखों का चुनाव कार्यकाल के माध्यम से बीच में होता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत