1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात: राज्यसभा चुनाव में हारे भरत सिंह सोलंकी कोरोना पॉजिटिव, कई नेताओं से किया था संपर्क

गुजरात: राज्यसभा चुनाव में हारे भरत सिंह सोलंकी कोरोना पॉजिटिव, कई नेताओं से किया था संपर्क

 Reported By: Nirnay Kapoor
 Published : Jun 22, 2020 02:52 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 02:52 pm IST

गुजरात में राज्य सभा चुनावों का शोर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन कोरोना के चलते राजनीतिक दलों में हड़कंप मचा हुआ है।

Bharat Singh Solanki- India TV Hindi
Bharat Singh Solanki Image Source : FILE

गुजरात में राज्य सभा चुनावों का शोर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन कोरोना के चलते राजनीतिक दलों में हड़कंप मचा हुआ है। कांग्रेस की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी भरत सिंह सोलंकी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुजरात के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा उम्मीदवार भरतसिंह सोलंकी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले हुए चुनाव के दौरान वे विधानसभा में कई नेताओं, कर्मचारियों और पत्रकारों के संपर्क में थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरत सिंह सोलंकी की तबियत रविवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद सोलंकी का कोरेाना टेस्ट कराया गया था। आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल सोलंकी को वडोदरा के अस्पाताल में भर्ती कराया गया है। सोलंकी की रिपोर्ट आने के बाद से गुजरात की राज​नीति में हड़कंप मचा हुआ है। सोलंकी जिन लोगों के संपर्क में थे उन पर अब कोरोना से संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। 

बता दें कि राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से भरत सिंह सोलंकी ने चुनाव लड़ा था। लेकिन वे नहीं जीत पाए। कांग्रेस की सीट पर शक्ति सिंह गोहिल निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं भाजपा से जिन लोगों को राज्यसभा के लिए चुना गया उनके नाम क्रमश: अक्षय भारद्वाज, रमिलाबेन बारा और नरहरी अमीन हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत