1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात की MS यूनिवर्सिटी ने रद्द किया कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो, बताया 'एंटी नेशनल कंटेट'

गुजरात की MS यूनिवर्सिटी ने रद्द किया कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो, बताया 'एंटी नेशनल कंटेट'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 23, 2018 08:03 pm IST,  Updated : Jul 23, 2018 08:03 pm IST

एक स्थानीय आयोजक ने कामरा के शो के लिए विश्वविद्यालय का ऑडिटोरियम बुक किया था। इसका आयोजन एक अगस्त को होना था।

हास्य कलाकार कुणाल...- India TV Hindi
हास्य कलाकार कुणाल कामरा

वडोदरा: गुजरात के वड़ोदरा स्थित एम एस विश्वविद्यालय ने हास्य कलाकार कुणाल कामरा का शो सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया है। इससे पहले पूर्व छात्रों के एक समूह ने विश्वविद्यालय अधिकारियों को पत्र लिख कर दावा किया था कि उनका विषय वस्तु ‘‘राष्ट्र विरोधी’’ है।

एक स्थानीय आयोजक ने कामरा के शो के लिए विश्वविद्यालय का ऑडिटोरियम बुक किया था। इसका आयोजन एक अगस्त को होना था।

ऑडिटोरियम के संयोजक राकेश मोदी ने कहा कि उन्हें कुलपति के कार्यालय से शो रद्द करने का निर्देश मिला था। इससे पहले पूर्व छात्रों के एक समूह ने विश्वविद्यालय अधिकारियों को पत्र लिख कर दावा किया था कि हास्य कलाकार का विषय वस्तु ‘‘राष्ट्र विरोधी’’ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम आयोजन स्थल की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे, और यही कारण है कि हमने शो रद्द करने का निर्णय किया है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत