गुड़गांव: आज दोपहर को गुड़गांव के पटौदी इलाके में पांच लोगों ने एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला की उम्र 22 साल बताई जा रही है। पुलिस ने गैंगरेप, अपहरण और जान से मारने का मामला दर्ज कर लिया है।
मेडिकल टेस्ट में बलात्कार की पुष्टि
पीडि़ता की उम्र 22 साल है। महिला का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, जिसमें उसके के साथ गैंगरेप की वारदात होने की पुष्टि हो गई है।
आरोपियों ने अपहरण कर खेत में वारदात को अंजाम दिया
22 साल की पीड़िता का पांचों आरोपियों ने अपहरण कर उसके साथ खेत में आज दोपहर को गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी। महिला किसी तरह से भागकर जान बचाने में सफल हो सकी।
जान बचाने के लिए नग्न हालत में खेत से भागी
पीड़ित महिला को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपियों से अपनी जान बचाने के लिए पीड़िता खेत से नग्न हालात में भागकर सड़क पर आ गई, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। सभी आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार बताए जा रहे हैं। गुडगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धड़-पकड़ के लिए जांच अभियान शुरू कर दिया है।