1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरुग्राम में फिर हुआ मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रैकेट में थाईलैंड की लड़कियां

गुरुग्राम में फिर हुआ मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रैकेट में थाईलैंड की लड़कियां

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2018 07:48 am IST,  Updated : Jan 20, 2018 07:48 am IST

मुखबिर से मिली खबर के बाद शुक्रवार को पुलिस ने यहां पर एक फर्जी कस्टमर भेजकर अपना जाल बिछाया और नेचर स्पा नाम के इस पार्लर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, रेड के दौरान लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं।

Gurugram-Sex-racket-busted-after-raid-on-spa- India TV Hindi
गुरुग्राम में फिर हुआ मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रैकेट में थाईलैंड की लड़कियां

गुरुग्राम: दिल्ली के पास साईबर सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मसाज पार्लर से 9 युवतियों को गिरफ्तार किया है जिनमें चार युवतियां विदेशी हैं। गुड़गांव पुलिस ने इन्हें इमॉरल ट्रैफिंक एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इनमें चोरों लड़कियां विदेशी थाईलैंड की हैं। ये सभी लड़कियां गुड़गांव के एक मॉल में मसाज का काम कर रही थीं लेकिन असल में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट।

मुखबिर से मिली खबर के बाद शुक्रवार को पुलिस ने यहां पर एक फर्जी कस्टमर भेजकर अपना जाल बिछाया और नेचर स्पा नाम के इस पार्लर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, रेड के दौरान लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं। सभी को यहां मौजूद स्टाफ के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गईं चार विदेशी लड़कियों के पास से पासपोर्ट और वीज़ा से जुड़े ज़रूरी काग़ज़ात भी नहीं मिले इसलिये थाईलैंड की लड़कियों के खिलाफ इममॉरल एक्ट के साथ-साथ, फॉरेन और पासपोर्ट एक्ट से जुड़ी धारायें भी लगाई गई हैं।

मॉल में चल रहे इस सेक्स रैकेट के मामले में पुलिस को अभी स्पा के मालिक की तलाश है जो रेड के बाद से फरार है। स्पा एमजीएमफ मेगामॉल में चल रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत