1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विदेशी सहायता पर राहुल बोले- मोदी सरकार ने अपना काम किया होता तो यह नौबत नहीं आती

विदेशी सहायता पर राहुल बोले- मोदी सरकार ने अपना काम किया होता तो यह नौबत नहीं आती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2021 11:20 am IST,  Updated : May 10, 2021 11:20 am IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए दूसरे देशों से मिल रही सहायता को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर सरकार ने अपना काम किया होता जो यह नौबत नहीं आती।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
विदेशी सहायता पर राहुल बोले- मोदी सरकार ने अपना काम किया होता तो यह नौबत नहीं आती  Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए दूसरे देशों से मिल रही सहायता को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर सरकार ने अपना काम किया होता जो यह नौबत नहीं आती। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विदेशी सहायता पाने पर केंद्र सरकार का बार-बार छाती ठोकना निराशाजनक है। अगर मोदी सरकार ने अपना काम किया होता, तो यह नौबत ना आती।’’ कांग्रेस ने पिछले सप्ताह कहा था कि विदेशी सहायता को लेकर सरकार को पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इससे जुड़ा विवरण सार्वजनिक करना चाहिए। 

इससे पहले राहुल ने ग्रामीण इलाकों में कोविड के मामले बढ़ने पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, "शहरों के बाद अब गांव भी परमात्मा-निर्भर।" (शहरों के बाद, गांव भी भगवान की दया के भरोसे छोड़ दिए गए हैं।)

एक और ट्वीट में राहुल ने कहा कि "देश को पीएम के लिए एक नए आवास की नहीं, बल्कि लोगों के लिए ऑक्सीजन की जरूरत है।" इसके साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीरें संलग्न कीं, जो सेंट्रल विस्टा निर्माण स्थल की हैं। राहुल ने एक अन्य ट्वीट में कोविड की उछाल और गिरते टीकाकरण पर एक ग्राफ प्रदर्शित किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत