
भारत पर हमले को परवेज ने भी उकसाया
हाफिज सईद के पहले पाकिस्तानी सेना के पूर्व जनरल परवेज मुशर्रफ ने भी हमने ‘बम शबे बारात के लिए नहीं बचा कर रखे हैं’ वाला बयान देकर भारत पर हमले के लिए पाकिस्तान को उकसाने की कोशिश की थी।
दरअसल म्यामार में भारतीय सेना के सफल आपरेशन के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय से जुड़े मंत्री राणा तनवीर हुसैन ने कहा था कि भारत पाकिस्तान को म्यामार समझने की भूल न करे। बाद में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली जुबानी जंग में मुशर्रफ भी कूद पड़े थे। उन्होंने यहा तक कह दिया था कि क्या पाकिस्तान ने परमाणु बम शब-ए-बारात के लिए बनाकर रखे हैं। मुशर्रफ ने भारत को हिदायत भी दी थी कि वो पाकिस्तान को दबाने की कोशिश न करें।