नई दिल्ली: मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित संगठन जमात उल दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जगर उगला है। सईद ने नाम लिए बगैर इशारों इशारों में ही कह दिया कि एशिया में अमन कायम रखने के लिए हिंदुस्तान का खात्मा जरूरी है। गौरतलब है कि पाक सेना के पूर्व जनरल परवेज मुशर्रफ भी भड़काऊ बयान दे चुके हैं।
आतंकी हाफिज सईद ने लाहौर में दिए भाषण में कहा, “कारोबार में दुनिया को यकीन दिलाने के लिए पाकिस्तान ने बहुत बड़ा नुकसान सहा है, मगर अब बात काबू से बाहर हो चली है। एशिया की अमन शांति के लिए “इनको” मारना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसके बगैर अमन शांति नहीं आ सकती है। नवाज शरीफ को भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में आवाज बुलंद करनी चाहिए। मोदी ने ढाका में जो कुछ भी कहा उसके बिनाह पर ही मोदी पर कार्रवाई को अंजाम दिया जा सकता है।”
अगली स्लाइड मे पढ़ें जनरल परवेज ने भी पाक को उकसाया