1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. 'निरहुआ आपके भइया हैं', शादीशुदा सुपरस्टार संग लिव इन में आम्रपाली दुबे, पाल रहीं एक्टर के बच्चे

'निरहुआ आपके भइया हैं', शादीशुदा सुपरस्टार संग लिव इन में आम्रपाली दुबे, पाल रहीं एक्टर के बच्चे

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 19, 2026 02:19 pm IST,  Updated : Aug 19, 2026 02:19 pm IST

'भोजपुरी बवाल' शो के सेट पर निरहुआ संग पर्सनल लाइफ और शादीशुदा रिश्ते से जुड़े सवाल पूछे जाने पर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भड़क गईं। उन्होंने एंकर को अपनी मर्यादा में रहने और सोच-समझकर बोलने की कड़ी हिदायत दी।

amrapali dubey- India TV Hindi
अम्रपाली दुबे और निरहुआ। Image Source : JIOHOTSTAR/INSTAGRAM

भोजपुरी सिनेमा जगत की सबसे लोकप्रिय और सफल जोड़ियों में शुमार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में आ गए हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म 'जियो हॉटस्टार' पर प्रसारित हो रहे चर्चित रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारों को आमंत्रित कर उनकी पेशेवर जिंदगी के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन से जुड़े बेहद कड़वे और तीखे सवाल पूछे जा रहे हैं। हाल ही में सामने आए एपिसोड में जब भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे इंटरव्यू की चेयर पर बैठीं तो निरहुआ संग उनके रिश्ते पर हुए तीखे सवालों ने माहौल को बेहद तनावपूर्ण बना दिया।

व्यक्तिगत जीवन के सवालों पर खोया आपा

शो के दौरान एंकर शुभांकर मिश्रा ने आम्रपाली से सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू करते हुए सीधा सवाल किया कि क्या निरहुआ उनके भैया हैं। इस पर आम्रपाली ने बेहद स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे सिर्फ उनके को-एक्टर और अच्छे दोस्त हैं, लेकिन इसके बाद भी एंकर ने उनकी पर्सनल लाइफ पर सवाल उठाना जारी रखा और पूछा कि वे दोनों आपस में प्यार करने की बात खुलेतौर पर स्वीकार क्यों नहीं कर लेतीं। एंकर ने यहाँ तक दावा कर दिया कि निरहुआ अपनी पत्नी के साथ नहीं रहते, घर नहीं जाते और आम्रपाली ही उनके बच्चों का ध्यान रखती हैं।

यहां देखें वीडियो

अपनी निजी जिंदगी और एक शादीशुदा सह-कलाकार के परिवार पर किए गए इस कमेंट को सुनकर आम्रपाली का धैर्य जवाब दे गया। एंकर के बार-बार तीखे सवाल दागने पर अक्सर शांत रहने वाली आम्रपाली बुरी तरह भड़क गईं। उन्होंने एंकर को बीच में ही रोकते हुए कड़े और सख्त लहजे में हिदायत दी, 'क्या स्वीकार करना है? आप मेरे बारे में बोलने से पहले जरा सोच लीजिएगा, भक्क...'। आम्रपाली का यह देशी, बेबाक और कड़ा रुख देखकर सेट पर मौजूद सभी लोग दंग रह गए।

पर्दे की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बनाम रियल लाइफ का सस्पेंस

गौरतलब है कि दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे ने सिल्वर स्क्रीन पर दर्जनों सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया है। जहां एक तरफ दर्शकों के बीच उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया जाता है, वहीं दूसरी तरफ असल जिंदगी में भी उनके अफेयर को लेकर अक्सर तरह-तरह की चर्चाएं उड़ती रहती हैं। हालांकि दोनों कलाकारों ने हमेशा सार्वजनिक मंचों पर एक-दूसरे को सिर्फ अपना बेहतरीन दोस्त और सह-कलाकार ही बताया है, लेकिन 'भोजपुरी बवाल' के मंच पर जिस तरह से पर्सनल लाइफ और शादीशुदा जिंदगी को टटोला गया, उसने एक्ट्रेस को काफी असहज कर दिया। इसी शो के दौरान आम्रपाली दुबे, पवन सिंह को मजाकियां अंदाज में प्रपोज भी किया और कहा कि हम साथ मिलकर बच्चे भी पालेंगे।

सोशल मीडिया पर प्रोमो ने मचाया तहलका, दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस वाकये से जुड़ा प्रोमो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया है। प्रोमो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ कई लोग एंकर के ऐसे व्यक्तिगत सवालों को सिर्फ शो की टीआरपी बढ़ाने का एक स्टंट बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आम्रपाली के फैंस उनकी निजता का समर्थन करते हुए उनके इस बेबाक जवाब की तारीफ कर रहे हैं। 02 अगस्त 2026 से शुरू हुए इस रियलिटी शो में रोज नए विवाद सामने आ रहे हैं और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड्स में यह ड्रामा क्या नया मोड़ लेता है।

ये भी पढ़ें: सुसाइड के ख्याल, घटा 18 किलो वजन, शिल्पा शेट्टी संग तलाक की अफवाहों के बाद बिगड़ी थी राज कुंद्रा की हालत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन