1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. योग दिवस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं थे उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी

योग दिवस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं थे उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 29, 2015 11:38 am IST,  Updated : Jun 29, 2015 11:42 am IST

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के ऑफिस ने उस RTI के आवेदन का दो दिनों के अंदर जवाब दे दिया, जिसमें पिछले रविवार को दिल्ली में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति के कारण

योग दिवस कार्यक्रम के...- India TV Hindi
योग दिवस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं थे हामिद अंसारी

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के ऑफिस ने उस RTI के आवेदन का दो दिनों के अंदर जवाब दे दिया, जिसमें पिछले रविवार को दिल्ली में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति के कारण के बारे में जानकारी मांगी गयी थी। उपराष्ट्रपति के दफ्तर ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था।

सार्वजनिक प्राधिकारियों से आरटीआई के आवेदन पर 30 दिनों के अंदर जवाब देने की उम्मीद की जाती है लेकिन जवाब भेजने में ऐसी तत्परता शायद ही कभी दिखती है।

मल्लापुरम के पारस नाथ सिंह की तरफ से 22 जून को आरटीआई के तहत मांगी गई एक सूचना का जवाब देते हुए उपराष्ट्रपति कार्यालय ने, 24 जून के अपने पत्र में कहा, ‘राजपथ पर 21 जून को आयोजित योग दिवस कार्यक्रम के लिए कोई आमंत्रण नहीं मिला था।’ सिंह ने कहा कि उनके आईटीआई आवेदन भेजने के चार दिन के अंदर उन्हें जवाब मिल गया।

पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त सत्यानंद मिश्रा ने कहा कि अन्य सार्वजनिक प्राधिकरियों को उपराष्ट्रपति कार्यालय से सबक लेना चाहिए और समय के अंदर आरटीआई आवेदनों का जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘यह देखना असाधारण बात है कि सार्वजनिक प्राधिकार दो दिनों के अंदर जवाब दे। मैं समझता हूं कि इसका स्वागत किया जाना चाहिए। पूर्व सूचना आयुक्त शैलेश गांधी ने भी कहा कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे शीर्ष कार्यालयों को अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के लिए उदाहरण कायम करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि उन्होंने आरटीआई के आवेदन का दो दिनों के अंदर जवाब दे दिया, लेकिन उन्हें थोक आवेदनों का एक सप्ताह के अंदर जवाब देने की कोशिश करनी चाहिए।

योग दिवस कार्यक्रम से हामिद अंसारी की अनुपस्थिति को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव ने सवाल उठाया था, जिसको लेकर विवाद पैदा हो गया था। बाद में आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा कि अंसारी को आमंत्रित नहीं किया गया था, क्योंकि राजपथ के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि थे और उपराष्ट्रपति को आमंत्रित करना प्रोटोकाल का उल्लंघन होता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत