1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नरेंद्र मोदी की जीत से खुश होकर ऑटो ड्राइवर फ्री में दे रहा है सेवा, शपथ ग्रहण तक नहीं लेगा पैसे

नरेंद्र मोदी की जीत से खुश होकर ऑटो ड्राइवर फ्री में दे रहा है सेवा, शपथ ग्रहण तक नहीं लेगा पैसे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2019 01:32 pm IST,  Updated : May 27, 2019 04:21 pm IST

ऑटो ड्राइवर जमना प्रसाद का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी जब भी बात करते हैं तो पूरे देश की बात करते हैं जबकि अन्य पार्टियों के नेता अपने परिवार को बढ़ावा दे रहे हैं। जमना प्रसाद का कहना है कि प्रधानमंत्री समाज के हर वर्ग की बात करते हैं।

Happy with PM Modi's win, auto driver if offering free ride to passengers till oath ceremony - India TV Hindi
Happy with PM Modi's win, auto driver if offering free ride to passengers till oath ceremony of prime minister  Image Source : INDIA TV

हल्दवानी। लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रिकॉर्डतोड़ जीत से जहां देशभर में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मान रहे हैं वहीं उत्तर प्रदेश के हल्दवानी का ऑटो ड्राइवर अलग तरीके से मोदी की जीत का जश्न मना रहा है। जमना प्रसाद नाम के ऑटो ड्राइवर ने फैसला किया है कि जबतक प्रधानमंत्री मोदी शपथ ग्रहण नहीं कर लेते तबतक वह अपनी सवारियों से किसी तरह का पैसा नहीं लेगा।

ऑटो ड्राइवर जमना प्रसाद का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी जब भी बात करते हैं तो पूरे देश की बात करते हैं जबकि अन्य पार्टियों के नेता अपने परिवार को बढ़ावा दे रहे हैं। जमना प्रसाद का कहना है कि प्रधानमंत्री समाज के हर वर्ग की बात करते हैं। मोदी की जीत से खुश जमना प्रसाद ने प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण तक ऑटो सवारियों से बिना पैसा लिए मंजिल तक पहुंचाने का फैसला लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई गुरुवार शाम 7 बजे को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे, प्रधानमंत्री के अलावा मंत्रीमंडल परिषद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी उसी दिन होगा। और तबतक ऑटो ड्राइवर जमना प्रसाद सवारियों के लिए यह फ्रीस सेवा मुहैया कराते रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत