1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा के सोनीपत में ट्रक ने कार और जीप को मारी टक्कर, 12 लोगों की मौत, 7 घायल

हरियाणा के सोनीपत में ट्रक ने कार और जीप को मारी टक्कर, 12 लोगों की मौत, 7 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 04, 2018 07:24 pm IST,  Updated : Nov 04, 2018 09:11 pm IST

हरियाणा के सोनीपत में मुडलाना गांव के पास एक ट्रक ने रविवार को एक कार और एक जीप को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।

हरियाणा के सोनीपत में सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, 7 घायल- India TV Hindi
हरियाणा के सोनीपत में सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, 7 घायल Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: हरियाणा के सोनीपत में मुडलाना गांव के पास एक ट्रक ने रविवार को एक कार और एक जीप को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। सोनीपत की पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा ने बताया, ‘‘अब तक 12 लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना में सात लोग घायल हुए हैं।’’

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शाम करीब छह बजे गोहाना-पानीपत राजमार्ग पर हुई, जब एक ट्रक ने एक कार और एक जीप को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि घायलों को खानपुर स्थित पीजीआई ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक दुर्घटना के फौरन बाद मौके से फरार हो गया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत