1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शुक्रवार को वापस लाए जाएंगे नेपाल में फंसे हरियाणा के 72 लोग, CM खट्टर का ऐलान

शुक्रवार को वापस लाए जाएंगे नेपाल में फंसे हरियाणा के 72 लोग, CM खट्टर का ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2020 07:21 pm IST,  Updated : May 27, 2020 07:21 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा हुए हालातों के बीच पड़ोसी देश नेपाल में फंसे हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है।

शुक्रवार को वापस लाए जाएंगे नेपाल में फंसे हरियाणा के 72 लोग, CM खट्टर का ऐलान- India TV Hindi
शुक्रवार को वापस लाए जाएंगे नेपाल में फंसे हरियाणा के 72 लोग, CM खट्टर का ऐलान Image Source : PTI/FILE

चंडीगढ़: कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा हुए हालातों के बीच पड़ोसी देश नेपाल में फंसे हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, हरियाणा सरकार ने उन लोगों को वहां से वापस लाने की तैयारी कर ली है। शुक्रवार को उन्हें हरियाणा रोडवेज की बसों के जरिए लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट में लिखा, "नेपाल में फंसे हरियाणा के 72 लोगों को 29 मई (शुक्रवार) को नेपाल बॉर्डर से रोडवेज बसों के द्वारा हरियाणा लाया जाएगा। नागरिकों को सुरक्षित तरीके से लाने हेतु कल (गुरूवार) को नेपाल बॉर्डर के लिए बसें रवाना कर दी जाएंगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत