1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा में शुरू हुआ बेटियों के साथ बेस्ट सेल्फी कॉन्टेस्ट

हरियाणा में शुरू हुआ बेटियों के साथ बेस्ट सेल्फी कॉन्टेस्ट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 12, 2015 06:09 pm IST,  Updated : Jun 12, 2015 06:09 pm IST

नई दिल्ली: हरियाणा के जींद जिले के एक गांव में 'बेटी बचाओ, सेल्फी बनाओ' की अनोखी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जींद के बीबीपुर ग्राम पंचायत की इस पहल पर इस कॉन्टेस्ट का आयोजन

हरियाणा में शुरू हुआ...- India TV Hindi
हरियाणा में शुरू हुआ बेटियों के साथ बेस्ट सेल्फी कॉन्टेस्ट

नई दिल्ली: हरियाणा के जींद जिले के एक गांव में 'बेटी बचाओ, सेल्फी बनाओ' की अनोखी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जींद के बीबीपुर ग्राम पंचायत की इस पहल पर इस कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 'बेटियों के साथ बेस्ट सेल्फी' को चुना जाएगा। अभिभावकों को अपनी-अपनी सेल्फियां गांव के सरपंच को 17 जून तक वॉट्स ऐप पर भेजनी हैं। विजेता की घोषणा 19 जून को की जाएगी।

 
जीतने वाली सेल्फी को ट्रॉफी के साथ-साथ सर्टिफिकेट और 2100 रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। सेल्फी प्रतियोगिता ने जोर पकड़ ली है। सरपंच सुनील जगलान कहते हैं कि कॉन्टेस्ट की घोषणा के तीन दिनों के भीतर ही 100 से ज्यादा तस्वीरों की भागीदारी दर्ज हो गई है।
 
इस कॉन्टेस्ट का मकसद लोगों को अपने घरों में बेटियों की अहमियत का एहसास कराना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत