1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मिजोरम: दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया चल बसा

मिजोरम: दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया चल बसा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 14, 2021 10:16 am IST,  Updated : Jun 14, 2021 10:16 am IST

दुनिया में सबसे बड़े परिवार के मुखिया जियोंघाका उर्फ जियोन-आ का रविवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। जियोन-आ 76 साल के थे।

मिजोरम: दुनिया के सबसे...- India TV Hindi
मिजोरम: दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया चल बसा Image Source : FILE PHOTO

आइजोल (मिजोरम): दुनिया में सबसे बड़े परिवार के मुखिया जियोंघाका उर्फ जियोन-आ का रविवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। जियोजन-आ 76 साल के थे। उनके परिवार में 39 पत्नियां, 94 संतानें तथा 33 पोते-पोतियां तथा नाती-नातिन हैं। अस्पताल के निदेशक डॉ. लालरिंटलुंगा जहाउ ने कहा, ‘‘ जियोन-आ को मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप था। उनका तीन दिनों से बक्तावंग गांव में उनके घर पर इलाज चल रहा था। लेकिन उनकी स्थिति बिगड़ने लगी और उन्हें अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’

जियोन-आ चना पॉल या छुआंथर संप्रदाय के नेता था, जिसे उनके दादा खुआंगतुआहा ने 1942 में मावंगकावन गांव से निष्कासन के बाद स्थापित किया था। तब से उनका (जियोन-आ)परिवार बक्तावंग गांव में रहता है, जो मिजोरम की राजधानी आइजोल से 55 किलोमीटर दूर है।

खुआंगतुआहा के बेटे चना थे और उनके बेटे जियोन-आ हैं। मुख्यमंत्री जोरामथांगा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लाल थनहावला, जोराम पीपुल्स मूवमेंट के नेता लालदुहोमा ने जियोन-आ के निधन पर शोक प्रकट किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।