नई दिल्ली: देश कोरोना संकट से जूझ रहा है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में इंडिया टीवी ने मुख्यमंत्री और ज़िला सम्मेलन की कामयाबी के बाद आज हेल्थ मिनिस्टर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है। इंडिया टीवी पर इस कॉन्फ्रेंस में 10 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री शामिल हो रहे हैं जो सुबह 10 बजे से अपने अपने राज्यों में कोरोना का हाल बता रहे हैं। बता दें कि भारत के कई इलाकों में यह महामारी बुरी तरह फैल चुकी है। संक्रमितों में की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और इसी के साथ सरकार और प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें भी खिंचती जा रही हैं। महामारी के प्रसार को देखते हुए राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के रोल काफी अहम हो जाते हैं। इसी क्रम में देश के अलग-अलग राज्यों का हाल आप तक पहुंचाने के लिए इंडिया टीवी ने हेल्थ मिनिस्टर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है। आइए, कोरोना से निपटने की कहानी, जानते हैं स्वास्थ्य मंत्रियों की जुबानी।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली दिल्ली में 90 प्रतिशत लोग नियमों का पालन कर रहे हैं जबकि केवल 10 प्रतिशत लोगों को नियम तोड़ने में आनंद आता है।
कोरोना से मौत के आंकड़े के सवाल पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोई भी व्यक्ति जन्म और मृत्यु को छिपा नहीं सकता है। हमने सभी अस्पतालों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सही आकंड़ें मुहैय्या कराए जाएं।
इंडिया टीवी के 'हेल्थ मिनिस्टर कॉन्फ्रेंस' कार्यक्रम में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि 7000 एक्टिव केस हैं निजी अस्पतालों में 30 प्रतिशत बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखे गए हैं। दिल्ली में 14 दिन का डबलिंग रेट है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में 4 हजार से ज्यादा रोजाना केस किए जा रहे हैं। ।
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि राजस्थान में कोरोना का रिकवरी रेट बहुत अच्छा है लेकिन पॉजीटिव केस बढ़े हैं।
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के आने से कोरोना केस बढ़े और ग्रीन जोन रेड जोन में बदल गए। होम क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन करने वालों को सरकारी क्वारंटीन में रखा गया है। फिलहाल राजस्थान में 16 हजार 500 टेस्टिंग रोजाना हो रही हैं।
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि 2 मार्च को पहला केस सामने आया और इस महीने के आखिरी तक हम 25 हजार टेस्ट प्रतिदिन करेंगे। राज्य में 18 दिन का डबलिंग रेट है। हाटस्पॉट रामगंज के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। प्रवासी मजदूरों के आने से ग्रीन जोन रेड जोन में बदल गए।
इंडिया टीवी के 'हेल्थ मिनिस्टर कॉन्फ्रेंस' कार्यक्रम में राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि राजस्थान में कोरोना का रिकवरी रेट बहुत अच्छा है।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना बाहर से आया वायरस आया है। हरियाणा में कोरोना दिल्ली के कारण बढ़ा क्योंकि दिल्ली से सटे चार जिलों की सीमा झज्जर, सोनीपत, गुड़गांव और फरीदाबाद इन 4 जिलों से 70 प्रतिशत कोरोना के केस हैं। दिल्ली मे फैल कोरोना के कारण हरियाणा में कोरोना का ग्राफ बढ़ा है। हालांकि, हमनें बॉर्डर पूरी तरह से सील किया है।
इंडिया टीवी की 'हेल्थ मिनिस्टर कॉन्फ्रेंस' में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि पीपीई किट और N-95 मास्क की समुचित व्यवस्था की है।
इंडिया टीवी की 'हेल्थ मिनिस्टर कॉन्फ्रेंस' में नरोत्तम मिश्रा ने कहा, हमने कोरोना के पीक से लड़ने की तैयारी कर ली है
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में बुधवार (27 मई) सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,51,767 हो गई है और अब तक 4337 लोगों की मौत भी हुई है।
पिछले 24 घंटे में 170 लोगों की मौत हुई है जबकि 6,387 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।
अब तक 64,425 लोग ठीक हुए हैं। भारत में कोरोना वायरस के कुल 83004 एक्टिव केस हैं। नए मामलों में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है।
देश में कोरोना का रिकवरी रेट 42.45 प्रतिशत है वहीं अगर कोरोना से मौत के आंकड़े की बात की जाए तो देश में कोरोना से मृत्युदर 2.85 प्रतिशत है।
संपादक की पसंद