1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या 1400 के पार

देश में भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या 1400 के पार

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 28, 2015 07:54 am IST,  Updated : May 28, 2015 12:28 pm IST

नई दिल्ली: पूरे देश में भीषण गर्मी कहर जारी है और लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1400 से ज्यादा हो गई है। लू से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 1360 से ज्यादा लोगों

देश में भीषण गर्मी से...- India TV Hindi
देश में भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या 1400 के पार

नई दिल्ली: पूरे देश में भीषण गर्मी कहर जारी है और लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1400 से ज्यादा हो गई है। लू से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 1360 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, राजधानी दिल्ली में भी गर्मी 2 लोगों की मौत हो गई है।

आंध्र में अब तक 1020 व तेलंगाना में 340 की मौत हो चुकी है। आंध्र सरकार ने हर पीडि़त परिजनों को एक-एक लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। आंध्र के गुंटर में बुधवार को सबसे ज्यादा 47 डिग्री सेल्यिस तापमान दर्ज किया गया।

देशभर में लू के प्रकोप से बीते 36 घंटे में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। कई शहरों में पारा 45 के पार जा कर लोगों को झुलसा रहा है।

उत्तर प्रदेश में तापमान में मामूली गिरावट जरूर आई है, लेकिन गर्मी का कहर जारी है। 45.8 डिग्री सेल्सियस के साथ इलाहाबाद सबसे गर्म शहर है।

हरियाणा में गर्मी से लोग परेशान दिखे। यहां अधिकतम तापमान 45.8 दर्ज किया गया।

गर्मी के कहर से बचने के लिए लोग दोपहर में घर से निकलने से बच रहें हैं जिनको मजबूरी में घर से निकलना भी पड़ रहा है वो धूप और लू से बचने के लिए तमाम तरीके अपना रहें है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल इस गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत