1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देशभर में कहर बरपाती गर्मी से 1826 लोगों की मौत

देशभर में कहर बरपाती गर्मी से 1826 लोगों की मौत

 Written By: Agency
 Published : May 29, 2015 09:02 am IST,  Updated : May 29, 2015 01:13 pm IST

नई दिल्ली: देश के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू से मरने वालों की संख्या 1826 हो गई। आंध्र प्रदेश में लू से मरने वालों की संख्या 1334 है जबकि तेलंगाना में 440 लोग लू

देशभर में कहर बरपाती...- India TV Hindi
देशभर में कहर बरपाती गर्मी से 1826 लोगों की मौत

नई दिल्ली: देश के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू से मरने वालों की संख्या 1826 हो गई। आंध्र प्रदेश में लू से मरने वालों की संख्या 1334 है जबकि तेलंगाना में 440 लोग लू की चपेट में आकर मारे जा चुके हैं। इसके अलावा ओडिशा से 43, गुजरात से सात और दिल्ली में दो लोगों के लू से मरने की खबर है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिन लू चलना जारी रहेगा। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में भी लू का प्रकोप जारी है। तेलंगाना में पिछले 24 घंटों के दौरान 100 लोगों की मौत हो गई है। हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में भी गर्मी का स्तर बढ़ गया है और उना में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

हैदराबाद में तेलंगाना आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,  गुरुवार शाम 7 बजे तक मिली सूचना के अनुसार मरने वालों की संख्या 440 हो चुकी है।

तेलंगाना में 15 अप्रैल से अब तक नलगोंडा जिले में 126 लोग मारे गए हैं। इसके अलावा खम्माम में 82, करीमनगर में 95 और महबूबनगर में 37 लोगों की मृत्यु हो गई है।

आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया, गुरुवार रात साढ़े आठ बजे तक मिली सूचना के अनुसार राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 1334 हो गई है। आंध्र प्रदेश में प्रकाशम जिले में सबसे ज्यादा 305 लोग लू की वजह से मारे गए हैं। इसके अलावा गुंटूर जिले में 197, पूर्वी गोदावरी में 158, विशाखापत्तनम (विजाग) में 157, विजयनगरम में 128, कृष्णा जिले में 66, चित्तूर में 56, कडप्पा में 34, कुर्नूल और अनंतपुर में 28. 28 और नेल्लोर में 102 लोग मारे गए हैं।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई है।

हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में भी तापमान 41 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है और दोनों राज्य में गर्म हवाओं का प्रकोप जारी है।

हरियाणा में हिसार सबसे गर्म रहा जहां पर तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश के भी कई क्षेत्रों में तापमान बढ़ा और लू प्रभाव भी देखा गया। राज्य में इलाहाबाद सबसे गर्म तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत