नई दिल्ली: मानसून की दस्तक के बाद अब आसमान से बरस रहे कहर ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। हालांकि बारिश के कारण लोगों तो सूरज की तपन से थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन नौकरी पेशा लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को मुंबई से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अब दिल्ली-एनसीआर और गुजरात को भी परेशान करने लगा है।
देशभर में बारिश एक नजर में-
- मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पूर्व की तरफ बन रहा है कम दबाव का क्षेत्र, अभी और बारिश की आशंका।
- गुजरात में कई डैमों के ओवरफ्लो करने की खबर।
- सौराष्ट्र में नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंची।
- गुजरात में वायुसेना और NDRF राहत में जुटी, डेढ़ हज़ार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
- अमरेली के बगसरा में सबसे ज्यादा बारिश, पिछले चौबीस घंटे में 27 इंच बारिश हुई।
- अमरेली में बाइस लोगों की मौत, दो मकान के गिरने से चौदह लोग मरे।
- बगसरा में 50 से ज्यादा मकान गिरे, कई इलाकों का संपर्क कटा।
- बगसरा के कई इलाकों की बिजली कटी, मकानों में भरा पानी।
- राजकोट के गोंडल में भी लगातार हो रही बारिश, राज्य का दूसरा सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाका।
- गोंडल में शहर को जोड़ने वाला पूल टूटा, बाढ़ जैसे हालात बने।
- सोमनाथ में भी भारी बारिश से बाढ जैसे हालात, पूरे शहर में पानी भरा।
- सूरत में 24 घंटे में 7 इंच बारिश, स्कूलों और कॉलेजों में दी गई छुट्टी।
- सूरत में भारी बारिश और तेज हवा की वजह से गिरे करीब सौ पेड़, कई गाड़ियों को नुकसान।
- कश्मीर में बाढ़ का खतरा, झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर।
- उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड की आशंका, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की।
- हिमाचल प्रदेश में मॉनसून ने दी दस्तक, राजधानी शिमला समेत पूरे राज्य में झमाझम बारिश
झेलम में उफनाया पानी, देखें वीडियो
अगली स्लाईड में देखें राजधानी सहित अन्य शहरों में क्या है स्थिति !