कश्मीर में बाढ़ का अलर्ट जारी-
ऐसा नहीं है कि बारिश के कारण सिर्फ दिल्ली और गुजरात के लोग परेशान हैं बारिश के कारण दक्षिणी कश्मीर के हालात भी खराब हैं। वादी में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झेलम, लिद्दर और वेश्यु नदियां खतरे के निशान से ऊपर तक उफना चुकी हैं। खतरे को भांपते हुए प्रशासन बुधवार रात को ही दक्षिण कश्मीर में बाढ़ का एलर्ट जारी कर चुका है।