गुजरात में भी तबाही, 51 की मौतें-
गुजरात में भी बारिश परेशानी का सबब बनी हुई है। सौराष्ट्र में हो रही तेज बारिश करीब 51 मौतों की खबर आ चुकी है। बारिश की वजह से ही अमरेली के शेत्रुंजी नदी पर बना पुल दरक गया है। वहीं बारिश के कारण कई स्थानों पर रेल की पटरियां भी नजर नहीं आ रही हैं। सैकड़ों गांवों में पानी पहुंच जाने के कारण लोगों को हेलीकाप्टर से मदद पहुंचाई जा रही है।
वहीं बारिश के कारण स्कूल कॉलेज को बंद करने की घोषणा की गई है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों में पूरा भारत पानी से भीग जाएगा।