1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सेना के दोनों पायलट की मृत्यु, पटनीटॉप में हुआ था हादसा

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सेना के दोनों पायलट की मृत्यु, पटनीटॉप में हुआ था हादसा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 21, 2021 12:55 pm IST,  Updated : Sep 21, 2021 03:38 pm IST

Helicopter Crash: स्थानीय पुलिस अधिकारी (DIG) की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर: पटनीटॉप...- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर: पटनीटॉप में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट जख्मी Image Source : INDIA TV

उधमपुर. जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले के शिवगढ़ धार में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। शिवगढ़ धार में हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सेना के दोनों पायलट की मृत्यु हो गई है। हादसे में मारे गए दोनों पायलट की पचहान मेजर अनुज राजपूत और रोहित कुमार के रूप में हुई है। ऊधमपुर रियासी रेंज के डीआईजी सुलेमान चौधरी के अनुसार, धुंध ज्यादा होने के चलते यह साफ नहीं हो पाया है कि हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ या क्रैश लैंडिंग का शिकार हुआ। 

अधिकारी ने बताया कि लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज आई थी। जम्मू के एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, "आज, पटनीटॉप क्षेत्र में एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर जिले के शिवगढ़ धार इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।"

प्रवक्ता ने बताया कि इस दुर्घटना में दो पायलट घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि यह घटना पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट के बीच हुई। यह हेलीकॉप्टर सेना की एविएशन (विमानन) कोर का है। उत्तरी कमान के एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना से संबंधित विवरणों को एकत्र किया जा रहा है और सेना इस संबंध में बयान जारी करेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत