अहमदाबाद: आईबी इनपुट के बाद पूरे गुजरात में हाईअलर्ट जारी किया गया है। गुजरात में 8 से 10 आतंकियों के घुसने की आशंका के बाद आईबी ने गुजरात सरकार को अलर्ट किया है। गुजरात के गृह सचिव ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। सभी जिलों की पुलिस को सतर्क और सघन चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।
पाकिस्तान के एनएसए ने भारतीय एनएसए अजीत डोभाल को पहली बार इनपुट उपलब्ध कराया है जिसमें जानकारी दी गयी है कि लश्कर के आतंकी 8 से 10 की संख्या में घुसपैठ कर सकते हैं। इसमें कहा गया है कि कच्छ के समुद्री तट से घुसपैठ की कोशिश की जा सकती है। इस इनपुट के बाद गुजरात में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
बता दें कि आज सुबह ही खबर आई कि भारत-पाकिस्तान सीमा के पास कच्छ तट के समीप ही जहां से आतंकियों के घुसपैठ की इनपुट है वहां के कोटेश्वर क्रीक क्षेत्र में बीएसएफ के एक गश्ती दल ने मछली पकड़ने वाली एक पाकिस्तानी नौका को जब्त किया। नौका में बैठे लोग सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों को देख कर भाग गए।