1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में चली तबादला एक्सप्रेस! 138 जजों की एक साथ ट्रांसफर-पोस्टिंग, पेपर लीक मामले की सुनवाई वाले जज भी बदले

दिल्ली में चली तबादला एक्सप्रेस! 138 जजों की एक साथ ट्रांसफर-पोस्टिंग, पेपर लीक मामले की सुनवाई वाले जज भी बदले

 Reported By: Atul Bhatia Written By: Vinay Trivedi
 Published : Aug 01, 2026 10:09 pm IST,  Updated : Aug 01, 2026 11:24 pm IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस (DHJS) के 138 जजों का बड़े स्तर पर ट्रांसफर और नई नियुक्तियां की हैं। इनमें से 13 जजों को राउज एवेन्यू के स्पेशल कोर्ट में नियुक्त किया गया है। ये जज UAPA, NIA Act, NDPS Act और MCOCA जैसे गंभीर मामलों की सुनवाई करेंगे।

दिल्ली में जजों का...- India TV Hindi
दिल्ली में जजों का बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किया गया है। Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो)

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस (DHJS) के 138 जजों का बड़े स्तर पर ट्रांसफर और नई नियुक्तियां की हैं। इनमें से 13 जजों को राउज एवेन्यू के स्पेशल कोर्ट में नियुक्त किया गया है। ये जज UAPA, NIA Act, NDPS Act और MCOCA जैसे गंभीर मामलों की सुनवाई करेंगे।

जज अजय गुप्ता करेंगे पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई

इसके अलावा, स्पेशल जज अनु ग्रोवर बालिगा की जगह अब फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट में जज अजय गुप्ता पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे। जान लें कि पेपर लीक से जुड़े मामले के लिए रॉउज एवन्यू कोर्ट में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया गया है।

4 अगस्त से स्पेशल एक्सक्लूसिव NIA कोर्ट में संभालेंगे कामकाज

बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 6 जजों का ट्रांसफर राउज एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल एक्सक्लूसिव NIA जज के तौर पर किया है। इन जजों के नाम हैं- अनु ग्रोवर बालीगा, विकास ढुल, प्रशांत शर्मा, अमित बंसल, किरण बंसल और पुलस्त्य प्रमाचल। हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक, ये जज 4 अगस्त से राउज एवेन्यू में स्पेशल एक्सक्लूसिव NIA कोर्ट का कामकाज संभालेंगे। राउज एवेन्यू कोर्ट में नए NIA कोर्ट बनाए गए हैं। इन कोर्ट का उद्घाटन सोमवार को होना है।

MCOCA और NDPS के तहत आने वाले कोर्ट राउज एवेन्यू कोर्ट में शिफ्ट

महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) और NDPS के तहत आने वाले कोर्ट को भी राउज एवेन्यू कोर्ट में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले, NIA कोर्ट पटियाला हाउस कोर्ट में थे। MCOCA और NDPS कोर्ट दिल्ली की सभी जिला अदालतों से काम कर रहे थे।

लंबित मामलों की सुनवाई को गति मिलने की उम्मीद

दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ से जारी इस ट्रांसफर लिस्ट को हाल के वर्षों में न्यायिक व्यवस्था के बड़े प्रशासनिक फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है। नई नियुक्तियों का मकसद स्पेशल कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई को रफ्तार देना और अलग-अलग कैटेगरी के मामलों के लिए न्यायिक संसाधनों का बेहतर प्रयोग सुनिश्चित करना है। जान लें कि हाल ही में NEET पेपर लीक मामले के आरोपी डॉ. मनोज शिरूरे की जमानत को राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दिया था

ये भी पढ़ें- अंकित शर्मा की जघन्य हत्या की गई, कोर्ट ने ताहिर हुसैन सहित 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।