1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किसानों से बातचीत से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा घर हाईलेवल मीटिंग, शाह, राजनाथ और तोमर भी शामिल

किसानों से बातचीत से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा घर हाईलेवल मीटिंग, शाह, राजनाथ और तोमर भी शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 01, 2020 10:41 am IST,  Updated : Dec 01, 2020 11:16 am IST

दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले 5 दिनों से जारी किसानों के आंदोलन के बीच सुलह के लिए आज सरकार और 32 किसान संगठनों के बीच अहम बैठक होने जा रही है।

Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah Image Source : FILE

दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले 5 दिनों से जारी किसानों के आंदोलन के बीच सुलह के लिए आज सरकार और 32 किसान संगठनों के बीच अहम बैठक होने जा रही है। इस बातचीत से पहले सरकार में मंथन शुरू हो गया है। आज सुबह करीब 10:30 बजे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर एक उच्चस्तरीय बैठक चल रही है। इस बैठक में रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर शामिल हैं। इस बीच खबर है कि इस बैठक में गृ​ह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री पीयूष गोयल भी बैठक में शामिल हैं। शाह को आज बीएसएफ की राइजिंग डे परेड में शामिल होना था। लेकिन उन्होंने यह प्रोग्राम कैंसिल कर दिया है। बैठक में किसानों के साथ बातचीत की रणनीति पर  चर्चा होने की संभावना है। 

केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधारों के तहत लागू किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली से सटी सीमाओं पर बीते 5 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। दूसरी ओर सरकार लगातार किसानों को समझाने का प्रयास कर रही है। इस बीच मंगलवार 1 दिसंबर को सरकार ने किसान संगठनों को इस विवाद पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। किसान संगठनों के नेताओं और सरकार बीच विज्ञान भवन में आज 3 बजे बैठक है। इसमें सरकार ने देश के 500 से अधिक किसान संगठनों में से 32 को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। सरकार की ओर से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसान संगठनों के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। 

केंद्र सरकार ने जिन 32 किसान संगठनों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है उसमें पंजाब सहित अन्य राज्यों के प्रमुख किसान संगठन शामिल हैं। आइए जानते हैं कौन कौन से संगठन और उनके नेता केंद्र सरकार के साथ बातचीत करने आ रहे हैं। 

  • डॉ.दर्शनपाल, स्टेट प्रेसिडेंट, क्रांतिकारी किसान यूनियन, पंजाब
  • कुलवंत सिंह संधू, जनरल सेक्रेटरी, जम्हूरी किसान सभा, पंजाब
  • बूटा सिंह बुर्जगिल, प्रेसिडेंट, भारतीय किसान सभा, दकोंदा
  • बलदेव सिंह निहालगढ़, जनरल सेक्रेटरी, कुल​ हिंद किसान सभा, पंजाब
  • निरभाई सिंह घुडिके, प्रेसिडेंट, क्रीति किसान यूनियन
  • रुलदू सिहं मानसा, प्रेसिडेंट, पंजाब किसान यूनियन 
  • मेजर सिंह पुन्नावल, जनरल सेक्रेटरी, कुल हिंद किसान सभा, पंजाब
  • इंद्रजीत सिंह कोट बुद्धा, प्रेसिडेट, किसासन संघर्ष कमेटी, पंजाब
  • ह​रजिंदर सिंह टांडा, प्रेसिडेंट, आजाद किसान संघर्ष कमेटी, पंजाब
  • गुरबक्श सिंह बरनाला, जय किसान आंदोलन, पंजाब
  • सतनाम सिंह पन्नू, प्रेसिडेंट, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी, पंजाब
  • जोगिंदर सिंह उग्राहा, प्रेसिडेंट, भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा
  • सुरजीत सिंह फूल, प्रेसिडेंट भाारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी
  • जगजीत सिंह दालेवाल, स्टेट प्रेसिडेंट, भारतीय किसान यूनियन सिंधुपुर
  • हरमीत सिंह, स्टेट प्रेसिडेंट, भारतीय किसान यूनियन क्यूदियन
  • बलवीर सिंह राजेवल, स्टेट प्रेसिडेंट, भारतीय किसान यूनियन राजेवल
  • सतनाम सिंह साहनी, जनरल सेक्रेट्री, भारतीय किसान यू​नियन, दाओबा
  • बोधि सिंह मानसा, प्रेसिडेंट, भारतीय किसान यूनियन मानसा
  • बलविंदर सिंह ओलख, माझा किसान कमेटी
  • सतनाम सिंह बेहरू, प्रेसिडेंट, इंडियन फार्मर एसोसिएशन आफ इंडिया
  • बूटा सिंह शादीपुर, प्रेसिडेंट, भारतीय किसान मंच
  • बलदेव सिंह सिरसा, लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसाइटी 
  • जंगबीर सिंहटांंडा, दाओबा किसान समिति
  • मुकेश चंद्रा दाओबा किसान संघर्ष समिति
  • सुखपाल सिंह डाफ्फर, प्रेसिडेंट, गन्ना संघर्ष कमेटी
  • हरपाल सांघा, आजाद किसान कमेटी, दाओबा
  • बलदेव सिंह मियांपुर,भारतीय किसान यूनियन मान
  • कृपाल सिंह नाथुवाला, किसान बचाओ मोर्चा
  • परमिंदर सिंह पाल माजरा, भारतीय किसान यूनियन लखेवाल 
  • प्रेम सिंह भंगू, कुल हिंद किसान फेडरेशन
  • किरणजीत सेखों, कुल हिंद किसान फेडरेशन
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत