1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोटखाई बलात्कार मामला: सीबीआई ने शिमला के पूर्व एसपी को गिरफ्तार किया

कोटखाई बलात्कार मामला: सीबीआई ने शिमला के पूर्व एसपी को गिरफ्तार किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 16, 2017 11:19 pm IST,  Updated : Nov 16, 2017 11:19 pm IST

सीबीआई ने कोटखाई बलात्कार मामले में आज शिमला के पूर्व पुलिस अधीक्षक डी डब्ल्यू नेगी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या नौ हो गई है।

CBI- India TV Hindi
CBI

नयी दिल्ली: सीबीआई (CBI) ने कोटखाई बलात्कार मामले में आज शिमला के पूर्व पुलिस अधीक्षक डी डब्ल्यू नेगी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या नौ हो गई है। सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर दो मामले दर्ज किए। पहला मामला 16 साल की लड़की से बलात्कार और हत्या तथा दूसरा मामला आरोपी सूरज सिंह की हिरासत में हुई मौत से जुड़ा है। 

जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि सूरज सिंह की हिरासत में मौत मामले में नेगी को गिरफ्तार किया गया है। नेगी को विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया जहां से उनको 20 नवंबर तक के लिए जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया। सीबीआई ने सूरज की मौत मामले में अगस्त महीने में पुलिस महानिरीक्षक जेड एच जैदी सहित आठ पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। 

सूरज (29) नेपाली मजदूर था जिसे लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसी साल जुलाई में शिमला के कोटखाई इलाके में लड़की के साथ बलात्कार और हत्या की सनसनीखेज घटना हुई थी। इस मामले में सूरज सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत