हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं।आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
लाइव टीवी
आज रात करीब 8:45 बजे ग्लोबल आयुर्वेद फेस्टिवल को संबोधित करूंगा। यह महोत्सव आयुर्वेद और चिकित्सा के पारंपरिक रूपों को आगे बढ़ाने के लिए एक सराहनीय प्रयास है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भारत की लोकतंत्र की चर्चा पूरी दुनिया में है और लोकतंत्र का ये प्रमाण है कि विदेशी रिपोर्ट को लेकर विपक्ष के नेता राहुल इस तरह की बात करते हैं..अगर लोकतंत्र नहीं होती तो क्या वो इस तरह की बात कर सकते थे?:राहुल गांधी के'भारत अब लोकतांत्रिक देश नहीं' वाले बयान पर शाहनवाज़ हुसैन,BJP
दिल्ली में आज कोरोना को 431 नए मामल रिपोर्ट हुए और 3 लोगों की मौत हुई। कुल केस 6,42,870 हुए, अब तक 10,936 की मौत।
ममता जी के पैर पर इसलिए चोट लगी क्योंकि वो (बीजेपी) जानते हैं कि पैर में चोट आ जाएगी तो ममता जी चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगी। तो हमले अभी वहीं नहीं हुए हैं..हमले तो अभी हम पर और आप पर होने वाले हैं: अखिलेश यादव, SP
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की-पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह, पार्टी के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू,अभिजीत मुखर्जी और मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल है।
दिल्ली के बजट में कहा गया है क हम 500 जगहों पर बड़े-बड़े तिरंगे झंडे को फहराएंगे। रोज सुबह जब कोई अपने घर से बाहर निकलेगा और बाहर झंडे देखेगा तो उसका मन देशभक्ति से भर जाएगा। लेकिन भाजपा और कांग्रेस इसका विरोध कर रहे हैं: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली विधानसभा में
हाल ही में भाजपा में शामिल हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को केंद्र द्वारा Y+ सुरक्षा दी गई है। उन्हें Y+ सुरक्षा देने के लिए CISF ने प्रक्रिया शुरू की।
नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल में तैयारियों का मुआयना करने दो विशेष चुनाव पर्यवेक्षक शुक्रवार को पूर्व मेदिनीपुर जिला पहुंचे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवके दुबे पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम के जिला मजिस्ट्रेट, एसपी और चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घायल होने की घटना के बाद , हमें अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री जैसे कई वीवीआईपी चुनाव से पहले जिले में प्रचार के लिए आने वाले हैं और हमें अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।’’ पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के समय अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर धक्का दिए जाने के बाद बनर्जी घायल हो गई थीं। पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से विधानसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं। यहां आठ चरणों में चुनाव संपन्न होगा।
तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र 14 मार्च को जारी करेगी।
महाराष्ट्र, केरल और अन्य राज्यों में आ रहे कोरोना वायरस के मामलों और दिल्ली में आ रहे मामलों में फर्क है। महाराष्ट्र में पॉजिटिविटी रेट इस समय क़रीब 10% है और दिल्ली में 0.5% है। हम सतर्क हैं, हमने टेस्टिंग बहुत बढ़ा दी है: सत्येंद्र जैन, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री
आज TMC की एक टीम ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। हमने कहा कि ममता बनर्जी पर जो हमला हुआ जिसमें उनको चोट लगी इसके साथ किसी घटना का लिंक है। ममता जी पर हमला हुआ तब पुलिस का कोई एसपी वहां नहीं था। हमने उच्चस्तरीय जांच की मांग की। चुनाव आयोग ने कहा है हम इसे देखेंगे: TMC नेता सौगत राय
तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
दिल्ली: नंदीग्राम में मु्ख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित तौर पर हमले की घटना को लेकर TMC का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा।
पश्चिम बंगाल: हल्दिया में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी ने रोड शो किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से नवसारी में दांडी तक जाने वाले 81 पदयात्रियों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
भारत एक बार फिर विश्व की महाशक्ति बनेगा- पीएम मोदी
अहमदाबाद में पीएम मोदी ने दांडी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
देश इतिहास के इस गौरव को सहेजने के लिए पिछले 6 सालों से सजग प्रयास कर रहा है। हर राज्य, क्षेत्र में इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। दांडी यात्रा से जुड़े स्थल का पुनरुद्धार देश ने दो साल पहले ही पूरा किया था। मुझे खुद इस अवसर पर दांडी जाने का अवसर मिला था- पीएम मोदी
आज भी भारत की उपल्धियां सिर्फ हमारी अपनी नहीं हैं, बल्कि ये पूरी दुनिया को रोशनी दिखाने वाली हैं, पूरी मानवता को उम्मीद जगाने वाली हैं। भारत की आत्मनिर्भरता से ओतप्रोत हमारी विकास यात्रा पूरी दुनिया की विकास यात्रा को गति देने वाली है- पीएम मोदी
कोरोना काल में ये हमारे सामने प्रत्यक्ष सिद्ध भी हो रहा है। मानवता को महामारी के संकट से बाहर निकालने में, वैक्सीन निर्माण में भारत की आत्मनिर्भरता का आज पूरी दुनिया को लाभ मिल रहा है। - पीएम
आज भारत के पास वैक्सीन की ताकत है। ये भारत के सूर्योदय की पहली छठा है। आज दुनिया के देश भारत का धन्यवाद कर रहे हैं, भारत पर भरोसा कर रहे हैं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमें अपने संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं पर गर्व है। आजादी के 75 साल गौरवशाली। भारत की आत्मनिर्भरता का लाभ दुनिया को मिल रहा है।
पीएम मोदी ने आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव की शुरुआत की, India@75 वेबसाइट के साथ चरखा अभियान लॉन्च
आज़ादी के 75 साल का ये अवसर वर्तमान पीढ़ी को एक अमृत की तरह प्राप्त होगा। एक ऐसा अमृत जो हमें प्रतिपल देश के लिए जीने, कुछ करने के लिए प्रेरित करेगा: प्रधानमंत्री
आज़ादी के आंदोलन की ज्योति को निरंतर जागृत करने का काम, पूर्व-पश्चिम-उत्तर-दक्षिण, हर दिशा में, हर क्षेत्र में, हमारे संतो-महंतों, आचार्यों ने किया था। एक प्रकार से भक्ति आंदोलन ने राष्ट्रव्यापी स्वाधीनता आंदोलन की पीठिका तैयार की थी: प्रधानमंत्री
अमृत महोत्सव के प्रारंभ होने से पहले आज देश की राजधानी में अमृत वर्षा भी हुई और वरुण देव ने आशीर्वाद भी दिया। ये हम सभी का सौभाग्य है कि हम आज़ाद भारत में इस ऐतिहासिक कालखंड के साक्षी बन रहे हैं: अहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी
बापू की कर्मस्थली पर इतिहास बनते देख रहे हैं और इसका हिस्सा भी बन रहे हैं। अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2022 से 75 सप्ताह पूर्व शुरू हुआ है और 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। राष्ट्र के रूप में भारत के लिए पवित्र अवसर है-पीएम मोदी
गुजरात के साबरमती में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित ‘‘ आजादी का अमृत महोत्सव’’ कार्यक्रम की शुरुआत की।
राजस्थान: जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दांडी मार्च की 91वींं वर्षगांठ के अवसर पर पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
देश में अभी 1,97,237 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 1,09,53,303 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
जम्मू-कश्मीर: सांबा के सीमावर्ती इलाकों के किसान स्ट्रॉबेरी की खेती से अच्छी कमाई कर रहे हैं। मुख्य बागवानी अधिकारी ने कहा, "पहले प्रति कनाल 3,125 रुपये की सब्सिडी मिलती थी जो अब 13,000 रुपये प्रति कनाल हो गई है। किसान इसकी खेती से 6-6.5 लाख रुपये कमा सकते हैं।"
मोदी जी PM बनने के बाद जब दुनियाभर में गए थे तो हर जगह स्वागत हुआ। मैंने कहा था कि यह अच्छी बात है आपके माध्यम से देश का सम्मान बढ़ा है। 75 साल की उपलब्धियों से देश हर क्षेत्र में आगे है लेकिन उन्होंने कभी उन लोगों का नाम नहीं लिया जिनके कारण देश यहां तक पहुंचा है: राजस्थान के CM
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि दी। प्रधानमंत्री यहां पदयात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे और आजादी का अमृत महोत्सव के शुरुआती कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे।
आजादी के आंदोलन की जितनी भी प्रमुख तिथियां हैं अगले एक वर्ष के दौरान हर एक शहीद स्मारक पर राज्य सरकार के स्तर पर और स्थानीय प्रशासन के साथ देश की आजादी के सभी शहीदों को स्मरण करने के लिए हम लोग कार्यक्रम आयोजित करेंगे। हम वहां अपने शहीदों को सम्मान देंगे: यूपी CM योगी आदित्यनाथ
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में महात्मा गांधी की तस्वीर को माला अर्पित की। इस दौरान उनके साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे।
उत्तराखंड बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष के लिए मदन कौशिक के नाम पर विचार हो रहा है, मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर।
पीएम मोदी आज आज़ादी के 75 वर्ष का जश्न 'आजादी का अमृत महोत्सव' की शुरुआत करेंगे, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम से दांडी मार्च को हरी झंडी दिखाएंगे, अगले साल जश्न-ए-आजादी के साथ यह कार्यक्रम खत्म होगा।
संपादक की पसंद