1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र को एकजुट रखने का शिवसेना का संकल्प

महाराष्ट्र को एकजुट रखने का शिवसेना का संकल्प

 Written By: IANS
 Published : May 01, 2015 01:45 pm IST,  Updated : May 01, 2015 02:54 pm IST

मुंबई: शिवसेना ने महाराष्ट्र दिवस पर शुक्रवार को लोगों से वादा किया कि पार्टी हमेशा राज्य की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए काम करेगी। अपनी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को परोक्ष रूप से

महाराष्ट्र को एकजुट...- India TV Hindi
महाराष्ट्र को एकजुट रखने का शिवसेना का संकल्प

मुंबई: शिवसेना ने महाराष्ट्र दिवस पर शुक्रवार को लोगों से वादा किया कि पार्टी हमेशा राज्य की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए काम करेगी। अपनी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को परोक्ष रूप से आगाह करते हुए शिवसेना ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जिनका जन्म राज्य के गठन के बाद हुआ है, छोटे राज्यों के पक्ष में हैं।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कहा है, "महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री होना सम्मान की बात है, चाहे वह विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण कहीं से भी ताल्लुक रखते हों। महाराष्ट्र किसी भी परिस्थिति में एकजुट रहेगा। महाराष्ट्र दिवस पर यह हमारा राज्य के लोगों से वादा है।"

संपादकीय में कहा गया है कि पार्टी का भविष्य राज्य के भविष्य से जुड़ा हुआ है। "शिवसेना का जन्म महाराष्ट्र की हिफाजत के लिए ही हुआ था।"

फडणवीस से पूरे राज्य की प्रगति और समृद्धि की दिशा में काम करने की अपील करते हुए संपादकीय में कहा गया है कि भाजपा-शिवसेना सरकार में जनता को लाभ मिलना चाहिए।

ऐतिहासिक उदाहरण पेश करते हुए संपादकीय में कहा गया है कि जिन्होंने राज्य पर गंदी निगाह रखी, वे नष्ट हो गए और जो राज्य को तोड़ना चाहते थे, वे गर्दिश में चले गए।

संपादकीय के मुताबिक, "जो महाराष्ट्र का भविष्य खराब बनाने में लगे हैं, शिवसेना उनका खून चूसने के लिए तैयार है। हम सिर्फ मराठी अस्मिता की सुरक्षा के लिए सांस लेते हैं और आर्थिक राजधानी मुंबई सहित पूरा राज्य जरूर एकजुट रहेगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत