नई दिल्ली: स्पष्ट आदेश के बावजूद अपने पद पर जमे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार पर केंद्रीय गृहमंत्रालय कड़ी कार्रवाई कर सकता है। कुमार दिल्ली सरकार के आदेशानुसार बतौर गृह सचिव के पद पर डटे हुए हैं। गौरतलब है कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मपाल को हटाकर कुमार को यह कमान सौंपी गई थी।
जानकारी के मुताबिक कुमार को केंद्रीय गृहमंत्रालय ने अपने पद से हटने का निर्देश दिया है लेकिन वो इस आदेश का पालन करने को कतई तैयार नहीं है। मंत्रालय का आदेश न मानने पर अब उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा जा सकता है। मुकेश मीणा की नियुक्ति को लेकर जारी केजरीवाल और उपराज्यपाल की जंग के बीच ही दिल्ली सरकार ने यह अहम फैसला किया था। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने मीणा को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा का प्रमुख नियुक्त किया था।