1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हनीप्रीत के जाल में फंस गया बाबा, राम रहीम के कुकर्म की शर्मनाक दास्तां

हनीप्रीत के जाल में फंस गया बाबा, राम रहीम के कुकर्म की शर्मनाक दास्तां

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 02, 2017 01:34 pm IST,  Updated : Oct 03, 2017 08:54 am IST

हनीप्रीत की शादी के अगले ही दिन बलात्कारी बाबा ने उसे अपना शिकार बनाया। इस वाक्या से हनीप्रीत के सारे सपने टूट गए। उसे इतना गुस्सा आया कि हनीप्रीत ने बाबा को बर्बाद करने की सौगंध ले ली और बाबा की तबाही की साजिश रचने लगी।

Honeypreet-ram-rahim- India TV Hindi
Honeypreet-ram-rahim

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर बलात्कारी बाबा राम रहीम और उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के बारे में एक सनसनीखेज खुलासा किया गया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दावा ये है कि हनीप्रीत की वजह से बाबा बर्बाद हो गया और जेल पहुंच गया। वायरल खबर की स्क्रिप्ट काफी फिल्मी है। बताया ये जा रहा है कि हनीप्रीत की शादी के अगले ही दिन बलात्कारी बाबा ने उसे अपना शिकार बनाया। इस वाक्या से हनीप्रीत के सारे सपने टूट गए। उसे इतना गुस्सा आया कि हनीप्रीत ने बाबा को बर्बाद करने की सौगंध ले ली और बाबा की तबाही की साजिश रचने लगी। ये भी पढ़ें: गुरु को दिए तीन वचनों को तोड़ा और बर्बाद हुआ राम रहीम, जानें संत की तीन सौगंध का रहस्य

दावा ये किया जा रहा है कि हनीप्रीत ने अपने दादा को सारी जानकारी दी थी। बाबा की हैवानियत की दास्तां सुनाया था। जब दादा ने डेरे के लोगों को ये बात बताई तो उन्हें पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी मिली। हनीप्रीत डर गई और चुपचाप बाबा के डेरे में बाबा के साथ रहने लगी और बाबा की तबाही की साजिश रचने लगी। क्या वाकई हनीप्रीत ने बाबा से बलात्कार का बदला लिया? क्या राम रहीम हनीप्रीत की साजिश की वजह से बर्बाद हुआ? क्या राम रहीम को जेल भिजवाने में हनीप्रीत का हाथ है?

सोशल मीडिया पर वायरल खबर के मुताबिक राम रहीम की बरबादी के पीछे उसकी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत की साजिश है। दावा ये है कि ये खुलासा डेरा प्रमुख के ड्राइवर खट्टा सिंह के बेटे गुरदास सिंह ने की है। हनीप्रीत की शादी विश्वास गुप्ता के साथ 14 फरवरी 1999 को हुई थी और 15 फरवरी को बाबा विश्वास के घर आया था। वहां परिवार के लोग थे। सब लोग एक कमरे में बैठे और खाना भी खाया था लेकिन इसके बाद बलात्कारी बाबा ने जो किया उससे सारे लोग दंग रह गए। बाबा ने सबको कमरे से बाहर निकाल कर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। बलात्कारी बाबा हनीप्रीत के साथ करीब 40 मिनट तक कमरे के अंदर रहा और जब हनीप्रीत कमरे से बाहर आई तो उसकी हालत खराब दिखी। आंखों में आंसू थे और चेहरा उदास था।

वो दादा के पास जाकर फूट फूट कर रोने लगी। उनसे अपने दादा को सबकुछ बता दिया। उन्होंने डेरे के लोगों से बातचीत की। पोती के साथ हुए दुष्कर्म की बात कही लेकिन डेरे में उनकी बातों को सुनने वाला कोई नहीं था। बाबा के गुर्गों ने पिस्तौल दिखा कर डराया धमकाया। हनीप्रीत इतनी डर गई कि उसने डेरे छोड़ अपने मायके जाने की कोशिश की तो रास्ते में बाबा के गुंडों ने बंदूक दिखा कर उसे डेरा लौटने को कहा। हनीप्रीत सिर्फ दो घंटे ही अपने मायके रुकी। बाबा के चंगुल से बच पाना मुश्किल था। डेरा वापस लौटने के सिवा कोई चारा नहीं था। उसी वक्त हनीप्रीत ने ये कसम खाई की वो बाबा को भस्म कर देगी, उसे तबाह और बर्बाद कर देगी।

यह वायरल खबर राम रहीम के पुराने ड्राइवर खट्टा सिंह के बेटे के हवाले से दी गई है। ये बात सही है कि खट्टा सिंह का परिवार साल 2007 से पहले तक डेरे के काफी करीब था, उसकी बातों को आसानी से खारिज नहीं किया जा सकता है। लेकिन खट्टा सिंह का दूसरा पहलू ये है कि वो नए सिरे से सीबीआई अदालत के सामने अपने बयान दर्ज करवाना चाहता है। उसकी अर्जी फिलहाल कोर्ट के पास विचाराधीन है। सोशल मीडिया के दावे हैरान करने वाले हैं। बलात्कारी बाबा तो हनीप्रीत को अपनी बेटी कहता था और हनीप्रीत उसे पापा जी कहती थी। डेरे के लोग ये भी बताते हैं कि बाबा सबसे ज्यादा हनीप्रीत के ही करीब था और उसकी ही बातें मानता था।

बाबा की वजह से ही हनीप्रीत अपनी जिंदगी में उस मुकाम को हासिल की जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। दोनों के रिश्ते के बारे जो जो जानकारियां सामने आई है उसे देखकर वायरल खबर पर यकीन करना मुश्किल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत