1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'कम हो चुका है नीतीश कुमार का कद, जल्द बिहार को मिलेगा विकल्प'

'कम हो चुका है नीतीश कुमार का कद, जल्द बिहार को मिलेगा विकल्प'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 15, 2020 12:06 pm IST,  Updated : Nov 15, 2020 12:07 pm IST

उन्होंने कहा कि कुछ दिन इंतज़ार कीजिए 40 सीट लाकर के जनता द्वारा खारिज कर देने के बाद अगर कोई व्यक्ति विशेष मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देख रहा है तो ये ख्वाब बिहार को नहीं पच रहा।

How can someone become Chief Minister after getting 40 seats asks manoj jha । 'कम हो चुका है नीतीश क- India TV Hindi
How can someone become Chief Minister after getting 40 seats asks Manoj Jha Image Source : PTI

पटना. बिहार में एनडीए की बैठक से पहले राजद के नेता मनोज झा ने बड़ा हमला बोला है। मनोज झा ने नीतीश कुमार पर हमला बोले हुए कहा, "40 सीटें पाकर कोई मुख्यमंत्री कैसे बन सकता है? लोगों का जनादेश उनके खिलाफ है, उनका कद कम हो चुका है और उन्हें इस बारे में विचार करना चाहिए। बिहार को इसका विकल्प मिलेगा, जो जल्द ही होगा। इसमें एक सप्ताह, दस दिन या एक महीना लग सकता है लेकिन ऐसा होगा।"

उन्होंने कहा कि कुछ दिन इंतज़ार कीजिए 40 सीट लाकर के जनता द्वारा खारिज कर देने के बाद अगर कोई व्यक्ति विशेष मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देख रहा है तो ये ख्वाब बिहार को नहीं पच रहा।

मनोज जा ने कहा, "कितनी बड़ी विडंबना है कि BJP 74 सीट लाती है लेकिन CM का चेहरा नहीं है उनके पास, मिल भी नहीं रहा है, खोजना भी नहीं चाह रहे हैं, बड़ा दवाब है! तो 40 सीट वाले को CM पद का उम्मीदवार चुनेंगे। 4 सीट HAM और VIP की है। इस विडंबना का अनफोल्डिंग आगे कैसे होगा, हमें इंतज़ार है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत