1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भीषण गर्मी में कैसे हुई नोटों की बरसात

भीषण गर्मी में कैसे हुई नोटों की बरसात

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 31, 2015 05:06 pm IST,  Updated : May 31, 2015 05:24 pm IST

नई दिल्ली: नोटों की ऐसी मूसलाधार बारिश आपने इससे पहले शायद कभी नहीं देखी होगी। आसमान से नोट ही नोट बरसे और जमीन पट गई नोट से।   इस बारिश में नोट भी तरह-तरह के

भीषण गर्मी में कैसे...- India TV Hindi
भीषण गर्मी में कैसे हुई नोटों की बरसात

नई दिल्ली: नोटों की ऐसी मूसलाधार बारिश आपने इससे पहले शायद कभी नहीं देखी होगी। आसमान से नोट ही नोट बरसे और जमीन पट गई नोट से।

 
इस बारिश में नोट भी तरह-तरह के थे। पचास के नोट, सौ के नोट, पांच सौ के नोट और यहां तक कि हजार के नोट।
 
दरअसल ये बारिश गुजरात के जामनगर में हुई यहां पर अहीर समाज ने एक लोक-संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया था।
 
ये आयोजन अफ्रीका में रहने वाले एक एनआऱआई ने करवाया था।
 
कार्यक्रम के दौरान ही लोगों ने अपनी-अपनी तरफ से नोट उड़ाने शुरू कर दिए। फिर तो जैसे नोट उड़ाने की प्रतियोगिता ही शुरू हो गई. चारों तरफ नोट ही नोट बिखरे थे...
 
इस कदर नोट बरसे कि स्टेज में हारमोनियम बजा रहे कलाकार की हारमोनियम भी नोटों से ढक गई..
 
आसमान से इतने नोट उड़े कि वहां मंच पर चारों ओर नोट ही नोट बिखर गए.. कुछ ही देर में पूरे स्टेज पर साढ़े चार करोड़ ने नोटों का ढेर लग गया
 
इस इलाके में ये अनोखी सी परंपरा है। लोक-संगीत का कार्यक्रम होता है। लोग जमा होते हैं। फिर भक्ति-संगीत का कार्यक्रम होता है। लोग इसी तरह नाचते-गाते हैं और इसी तरह नोटों की बरसात होती है।
आयोजकों का कहना है कि इस तरह जो पैसे जमा होते हैं, उसे गौ समाज और सामाजिक कार्यक्रमों में खर्च किया जाता है।
 
लेकिन, सवाल तो उठता है कि क्या नोटों को इस तरह उड़ाना देश की मुद्रा का अपमान नहीं है। परंपरा अपनी जगह है। लेकिन, खुलेआम यूं नोट को उड़ाना कहीं से भी जायज नहीं ठहराया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत